Varun Dhawan Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के सेट से एक नया अपडेट शेयर किया है. इस वीडियो में वो दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रहे हैं. ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म कर ली है और इसी मौके पर दोनों एक्टर्स एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वरुण ने वीडियो के साथ अपने दिल की बात भी लिखी है.
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक-दूसरे को गले लगाते हुए और लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिलजीत फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वरुण ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”दिलजीत भाई की शूटिंग खत्म हो गई है, लड्डू भी बंट चुके हैं. दोस्ती का स्वाद ही कुछ और होता है! शुक्रिया भाई, हम आपको और आपकी टीम को मिस करेंगे.”
इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने भी अपने पोस्ट में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी. बता दें कि फिल्म में सनी और दिलजीत की शूटिंग पूरी हुई है; बाकी कलाकारों की शूटिंग अभी बाकी है. हाल ही में वरुण धवन ने पुणे का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था. इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी, जिसमें वह अपने को-एक्टर अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें: ‘इसमें बस इतनी जिंदगी बाकी छोड़ देना की ये मौत अपनी आंखो से देख सके’, आज भी डायलॉग में जिंदा हैं Amjad Khan
वरुण धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”बॉर्डर 2- चाय और बिस्कुट, मेरा एनजीए वाला शूट खत्म हुआ और हमने बिस्कुट के साथ इसका जश्न मनाया. ये फिल्म भारतीय सेना के गुमनाम हीरो की कहानियों को दिखाने की कोशिश कर रही है. इसमें भावनाएं और सच्चाई को खास ध्यान में रखा गया है. फिल्म का मकसद भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करना है. शूटिंग अभी कई खास जगहों पर चल रही है और पूरी टीम एक ऐसी फिल्म बनाने में लगी है जो पुरानी ‘बॉर्डर’ फिल्म की यादें ताजा करे, लेकिन आज की नई पीढ़ी के लिए एक दमदार और नई कहानी भी पेश करे.”
‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी. उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे.’बॉर्डर 2′ फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…