मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता Rajinikanth की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसी है हालत

Rajinikanth Health Update: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर खबर आ रही है कि अचानक उनकी तबीयत खराब हुई है और अव वो अस्पताल में भर्ती है. 73 साल के एक्टर को सोमवार देर रात को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत के पेट में देर रात तेज दर्द होने लगा था इसलिए उन्हें हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अब रजनीकांत की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. उधर, इस खबर के आते ही फैंस सुपरस्टार की तबीयत को लेकर परेशान हो गए हैं.

पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

वहीं रजनीकांत की पत्नी लता ने एक बयान में सुपरस्टार का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी बस इतना बताया कि अभी सब ठीक है. बता दें कि साल 2016 में सुपरस्टार ने सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था और हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास लिया.

फैंस की बढ़ी चिंता

जैसे ही रजनीकांत के फैंस को इस बारे में पता चला तो उन्हें अपने फेवरेट स्टार की हेल्थ को लेकर चिंता हो गई. अब सभी अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप जल्द ठीक हो जाएं. दूसरे ने लिखा- रजनीकांत के पेट में दर्द था इसलिए वो अस्पताल में एडमिट हैं. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप जल्द ठीक हो जाएं. इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जो एक्टर के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मशहूर वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने किए चौंका देने वाले खुलासे, कहा-घरवालों से लोग कहते थे ‘बेटी क्या गुल खिला रही है’

दो फिल्में रिलीज होने को तैयार

इन दिनों सुपरस्टार अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. बता दें कि 2 अक्बटूर के मौके पर रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. ये फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है.

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में रजनीकांत का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया था, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘कुली’ अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं.

पद्म पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

भारत सरकार ने रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण और उससे पहले 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है. इसके अलावा भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए उन्हें शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिल चुका है. भारत के 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2014 में, उन्हें भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

16 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

31 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

41 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

50 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago