यूटिलिटी

त्योहार से पहले ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का रेट

LPG Price Hike: आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. मंगलवार को सुबह-सुबह LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. यानी 1 अक्टूबर 2024 से ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार भी यह बढ़ोतरी 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है.

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारो से पहले लोगों को महंगा सिलेंडर परेशान करने वाला है. ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.

अक्टूबर 2024 में गैस सिलेंडर के नए दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये हो गया है, जो पहले 1691 रुपए था. कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1802 रुपए में मिल रहा था. मुंबई में सिलेंडर के कीमत की बात करें तो 1692.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1644 रुपये में मिल रहा था. चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये में मिलेगा जो पहले 1855 रुपए का था.

जुलाई से लगातार बढ़ रहे LPG Cylinder के दाम

19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder के कीमत की बात करें तो बीते जुलाई 2024 महीने के बाद से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. एक और जहां 1 जुलाई 2024 दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हुए थे. लेकिन अगस्त 2024 में 19KG वाला गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था. वहीं सितंबर महीने में दिल्ली में इसकी कीमत में सीधे 39 रुपये का इजाफा किया गया था.

ये भी पढ़ें:आज से देश में होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी अपनी पुरानी दर 803 रुपये प्रति सिलेंडरपर उपलब्ध है. वहीं,, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर सितंबर की दर 818.50 रुपये,कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये पर बनी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago