मनोरंजन

Vicky Kaushal Film Chhaava: क्या आपको मालूम है कौन हैं छत्रपति संभाजी महाराज? जिनका किरदार ‘छावा’ बनकर निभा रहे हैं विक्की कौशल

Vicky Kaushal Film Chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म मशहूर मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित है. इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और डायना पैंटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं. तो ऐसे में आइए इस खबर में जानते हैं आखिर कौन हैं छत्रपति संभाजी महाराज, जिनका विक्की कौशल ने रोल निभाया है.

कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज?(Vicky Kaushal Film Chhaava)

संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र थे. शिवाजी महाराज के निधन के बाद, संभाजी महाराज ने 1681 से 1689 तक मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक के रूप में शासन किया. संभाजी महाराज ने 9 वर्षों के शासन में 100 से अधिक युद्ध लड़े और एक भी युद्ध नहीं हारा. वहीं उनका सबसे प्रसिद्ध युद्ध बुरहानपुर पर हमला था, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश का हिस्सा है.

उन्होंने मुगलों के दक्कन विजय अभियान को रोकने के लिए कई युद्ध लड़े. 1689 में उन्हें मुगलों ने धोखे से पकड़ लिया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया. इसके बाद 11 मार्च 1689 को औरंगजेब ने उन्हें क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया. उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान के कारण उन्हें इतिहास में एक महान योद्धा और नायक के रूप में याद किया जाता है.

कैसे आया ‘छावा’ फिल्म बनाने का विचार? (Vicky Kaushal Film Chhaava)

आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कोविड-19 महामारी के दौरान संभाजी महाराज के बारे में पढ़ा.एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन उनके पुत्र संभाजी महाराज के बारे में बहुत कम जानकारी है.

यह भी पढ़ें: देशभर में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म‘छावा’, एक्टर की वीरता और शौर्य की गाथा ने खोलीं फैंस के दिमाग की नसें, जानें कैसी है कहानी?

निर्देशक उतेकर के अनुसार, संभाजी महाराज की वीरता, रणनीति और बलिदान की कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए.ऐसे में जब उन्होंने महामारी के दौरान उनके बारे में पढ़ा, तो उन्हें महसूस हुआ कि संभाजी महाराज का चरित्र बेहद प्रभावशाली और प्रेरणादायक है. इसी सोच के साथ उन्होंने ‘छावा’ फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखना शुरू किया और अब यह ऐतिहासिक गाथा बड़े पर्दे पर खूब धूम मचा रही है.

Uma Sharma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

21 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago