देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिना अपेक्षित प्राधिकरण या लाइसेंस के रेडियोलॉजी उपकरण चलाने वाले सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, डायग्नोस्टिक सेंटरों और अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिना अपेक्षित प्राधिकरण या लाइसेंस के रेडियोलॉजी उपकरण चलाने वाले सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, डायग्नोस्टिक सेंटरों और अन्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 16 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने केंद्र सरकार और परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से जवाब मांगा है. यह याचिका शैलेन्द्र सिंह ने दायर की है.

बिना लाइसेंस रेडियोलॉजी उपकरण वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग

इस याचिका में रेडियोधर्मी पदार्थों और विकिरण को विनियमित करने में एईआरबी, केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कथित विफलता के परिणामों पर प्रकाश डाला गया है. इसमें मेडिकल डायग्नोस्टिक एक्स-रे सुविधाओं और रेडियोलॉजी केंद्रों के लिए सुरक्षा नियमों के संबंध में गैर-अनुपालन के बारे में चिंता जताई गई है.

यह स्थिति रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनी खतरा

याचिकाकर्ता के मुताबिक यह स्थिति अनगिनत रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड की सलाह के बावजूद जिसमें निर्धारित चिकित्सा एक्स-रे जांच से पहले सुविधाओं को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, अनुपालन चिंताजनक रूप से कम है. केवल मुठ्टी भर नैदानिक और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से अपेक्षित अनुमति प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें: तेजस करिया बने दिल्ली हाई कोर्ट के 39 वे जज, चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई शपथ

याचिका में कही गई ये बात

याचिका में कहा गया है कि एक्स-रे उपकरण, रेडियोलॉजी इकाइयों, पैथोलॉजी लैब और विकिरण उत्सर्जित करने वाली मशीनों का उपयोग करने वाले अस्पतालों में विकिरण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से नियामक सहमति महत्वपूर्ण है. याचिका में दावा किया गया है कि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड ने अनुपालन की समीक्षा और लागू करने के अपने दायित्व की अनदेखी की है, जिससे कई अस्पतालों और नैदानिक केंद्रों को आवश्यक अनुमति या निगरानी के बिना काम करने की अनुमति मिल गई है.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

13 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

35 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

36 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

52 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

53 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

58 minutes ago