‘छावा' में विक्की कौशल
Chhaava Movie Review: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने अपनी ग्रैंड वेलेंटाइन डे रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन बंपर शुरुआत कर सकती है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कैसी है फिल्म छावा की कहानी?
फिल्म की कहानी दिखाया गया है कि मुगलों के वर्चस्व को खत्म करने के लिए उनके प्रयास कितने कठिन थे, इतिहास का एक ऐसा अध्याय जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, और विक्की कौशल ने इस विरासत के साथ न्याय किया है. जब उनका किरदार विश्वासघात और हार का सामना करता है, तो वे पल दिल की धड़कन तेज कर देने वाले हैं. लड़ाई को इस कदर वास्तविक रूप दिया गया है कि दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. यह भारत का ग्लेडिएटर है, एक योद्धा जिसकी बहादुरी ने एक युग को फिर से परिभाषित किया. कौशल ने सिर्फ एक किरदार नहीं निभाया है. वह एक राष्ट्र की ताकत और संकल्प का प्रतीक बन गए हैं.
विक्की कौशल का अभिनय किसी बिजली की तरह कौंधने वाला है. छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में उनका अभिनय दमदार और बहुआयामी है, एक ऐसे सेनापति जिनकी मौजूदगी हर फ्रेम में महसूस की जा सकती है. कौशल ने 24 वर्षीय योद्धा की भावना को बेजोड़ बहादुरी के साथ जीवंत किया है, एक ऐसे युवा का किरदार निभाया है जो अकेले ही मुगल साम्राज्य को अपने घुटनों पर लाने के लिए जिम्मेदार था. भारतीय इतिहास के गुमनाम नायक के रूप में अक्सर देखे जाने वाले संभाजी का चित्रण बेहतरीन तरीके से किया गया है.
विक्की कौशल की छावा का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है जिसके चलते इस फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है. सैकनिक्ल रिपोर्ट के मुताबिक, छावा प्री-बुक टिकटों की सेल से लगभग 13.78 करोड़ रुपये कमाए है. फिल्म ने देशभर में 14,063 से ज्यादा शो के लिए 4,87 लाख से ज्यादा टिकट बेचे हैं. बता दें कि नेट एडवांस बुकिंग में 13 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने कुल 17.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें; Film Saaree Trailer: फिल्म ‘साड़ी’ का जबरदस्त ट्रेलर हुआ आउट, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को रिलीज के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो छावा महाराष्ट्र में गदर मचा सकती है. हालांकि दिल्ली को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में फिल्म एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रही है. बता दें कि हिंदी 2डी फॉर्मेट में फिल्म ने सबसे ज्यादा 13.17 करोड़ रुपये की कमाई की है.
अपनी शानदार शुरुआत के बावजूद छावा को मार्वल के कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड से कड़ी टक्कर मिल सकती है. ये फिल्म भी आज यानी 14 फरवरी को रिलीज हुई है. छावा एडवांस बुकिंग में तो कमाल कर दिया है. लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सह पूरे वीकेंड में अपनी स्पीड बरकरार रख पाता है या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…