दुनिया

पीएम मोदी के सामने डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, Mumbai Attack के गुनहगार के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी, अब लाया जाएगा भारत

PM Modi In America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है. उनका कहना है कि उसे अब इंसाफ का सामना करना पड़ेगा. इससे पहले, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी और उसकी दोषसिद्धि की समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी.

मुंबई अटैक का अहम किरदार

तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी है, पर 2008 में हुए मुंबई हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है. भारत ने अमेरिका को सबूत भेजे थे, जिनमें राणा का नाम और उसके द्वारा की गई मदद का जिक्र था. अमेरिकी कोर्ट में राणा ने अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ कई कानूनी लड़ाइयाँ लड़ी थीं, लेकिन वह हार गए थे.

डेविड हेडली की मदद करने का आरोप

मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में तहव्वुर राणा का नाम शामिल किया था. राणा पर आरोप है कि उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम किया और डेविड हेडली की मदद की थी. हेडली ने राणा से मिलकर मुंबई में हमलों के लिए जगहों की रेकी की थी.

यह भी पढ़ें- ट्रंप-मोदी बैठक से पहले बड़ा ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया पारस्परिक टैरिफ लागू करने का फैसला

तहव्वुर राणा और डेविड हेडली बचपन के दोस्त हैं. हेडली अमेरिकी नागरिक था और राणा पाकिस्तान से कनाडा चला गया था. राणा ने शिकागो में एक कंसल्टेंसी फर्म शुरू की थी, जिसके जरिए उसने हेडली को मुंबई हमलों की योजना बनाने में मदद की थी.

मुंबई पर किया था अटैक

26/11 के दिन लश्कर के 10 आतंकवादी भारी हथियारों के साथ समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और 9 जगहों पर आतंक फैलाया. इनमें से कुछ प्रमुख स्थान थे, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, और लियोपोल्ड कैफे. इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago