Update on vivek sinha 1 crore rumor: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने जिस तरह इतिहास रचा था, उसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस पर उसी रफ्तार से गर्दा उड़ा रहा है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और मेकअप से लेकर हर छोटे-बड़े किरदार की तारीफ हो रही है. इसी बीच फिल्म में विलेन ‘जहूर मिस्त्री’ (1999 हाईजैकिंग का आतंकी) का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा जबरदस्त सुर्खियों में हैं. हालांकि उनकी चर्चा काम से ज्यादा उनकी कथित ‘फीस’ को लेकर हो रही है.
फिल्म की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही थीं. इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विवेक सिन्हा को उनके छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के लिए 60 लाख, 80 लाख और कहीं-कहीं 1 करोड़ रुपये तक दिए गए हैं. इन अफवाहों (vivek sinha 1 crore rumor) ने एक्टर की मुश्किलें इतनी बढ़ा दीं कि लोग उनसे आर्थिक मदद तक मांगने लगे. आखिरकार विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सारा सच सामने रख दिया.
विवेक सिन्हा ने वीडियो में हाथ जोड़कर सफाई देते हुए कहा, “भाई, इतना पैसा नहीं मिला है कसम से. ये सब (पोस्ट) मत डालो.” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ से अच्छा पैसा मिला और उतना ही मिला जितनी उन्हें उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया पर बताए जा रहे आंकड़े पूरी तरह गलत हैं. एक्टर ने मजाकिया और बेबाक लहजे में कहा कि जो पैसा उन्हें मिला था, वह अब खत्म भी हो चुका है.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! ISRO का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन को मिली रफ्तार
अपनी आर्थिक स्थिति और फीस के दावों पर सफाई देते हुए विवेक ने कहा, “धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है. मुंबई में रहता हूं भाई और यहां बहुत खर्चे हैं.” उन्होंने साफ किया कि करोड़ों की फीस मिलने की बात महज एक कोरी अफवाह है. गौरतलब है कि फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाने की वजह से विवेक को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, जिस पर उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि वह सिर्फ एक कलाकार के तौर पर अपना काम कर रहे थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…