Waheeda Rehman Reacts to AR Rahman Controversy: मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए आर रहमान पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. रहमान ने हाल ही में इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव का मुद्दा उठाकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने कहा था कि इस भेदभाव की वजह से उन्हें काम मिलने में दिक्कतें हो रही हैं. इस बयान के बाद फिल्म जगत दो धड़ों में बंट गया. जहां कंगना रनौत, जावेद अख्तर और शंकर महादेवन जैसे सितारों ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी, वहीं सोशल मीडिया पर भी लंबी बहस छिड़ गई.
अब इस पूरे मामले पर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने अपनी राय रखी है. अपनी सादगी और संजीदगी के लिए पहचानी जाने वाली वहीदा जी ने जो कहा, वह न केवल संतुलित है बल्कि आज के दौर में एक बड़ा सबक भी है.
हाल ही में ‘स्क्रीन’ को दिए एक इंटरव्यू में जब वहीदा रहमान से ए आर रहमान के इस बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही मैच्योर तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैंने इस बारे में पढ़ा जरूर है, लेकिन मैं इन चीजों की गहराई में नहीं जाना चाहती. जब सब कुछ सही चल रहा हो, तो बेकार की बातों पर ध्यान देने का क्या फायदा?”
वहीदा जी ने आगे कहा कि काम का ग्राफ ऊपर-नीचे होना एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने समझाया कि हर देश में ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं और इसे बहुत ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना-पलाश विवाद में ‘गदर’: पलाश मुच्छल ने ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस, आरोपों को बताया झूठा
वहीदा रहमान ने इस विवाद को ‘भेदभाव’ के बजाय ‘बदलाव’ के नजरिए से देखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि एक समय के बाद लोग नए चेहरों और नई प्रतिभाओं को तलाशते हैं. यह एक स्वाभाविक बदलाव है जिसकी वजह से कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं, और इसे सांप्रदायिक रंग देना ठीक नहीं है. उन्होंने बहुत ही प्यारी बात कही कि, “कम से कम मेरी उम्र में तो मैं किसी विवाद या किसी गुटबाजी का हिस्सा नहीं बनना चाहती. शांति से रहो, यह हमारा देश है और बस खुश रहो.”
आपको बता दें कि विवाद बढ़ता देख ए आर रहमान ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई भी दी थी कि उनके बयान का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. हालांकि, तब तक कंगना रनौत और जावेद अख्तर जैसे दिग्गज इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…