मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि मेघालय की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की भी खुलकर सराहना की. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री संगमा के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल एक्स हैंडल पर लिखा कि मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने कॉनराड संगमा की सराहना करते हुए आगे लिखा, ‘मेघालय की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं. मैं उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’
कॉनराड कोंगकल संगमा मेघालय की राजनीति में एक मजबूत और युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं. वह नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष रह चुके पी.ए. संगमा के पुत्र हैं. कॉनराड संगमा ने वर्ष 2018 में पहली बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और इसके बाद 2023 में दोबारा मुख्यमंत्री बने.
मुख्यमंत्री संगमा के नेतृत्व में मेघालय सरकार ने बुनियादी ढांचे, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत में मेघालय को एक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई पहल की गई हैं. राज्य की पारंपरिक संस्कृति, संगीत और प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं.
केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय को लेकर भी कॉनराड संगमा की भूमिका अहम मानी जाती है. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री संगमा के बीच समय-समय पर संवाद होता रहा है, जिसका असर राज्य में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के रूप में देखा जा सकता है.
कॉनराड संगमा को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है, जो जनता से सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं. सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उनकी सक्रियता उन्हें खास बनाती है. युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की भी अक्सर चर्चा होती है.
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच डील’, इंडिया एनर्जी वीक में बोले पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…