जूही चावला और आमिर खान
Juhi Chawla Birthday Special: 90 के दशक में बॉलीवुज में करिश्मा कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों का राज था. इनमें से कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जिनका रुतबा आज भी कायम है. वहीं कई पर्दे से गायब हो चुकी है. लेकिन क्या आप बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस का नाम जानते हैं? आज बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक टॉप क्लास एक्टर के साथ काम भी किया है. इस खास मौके पर हम आपको उस झगड़े के बारे में बताते हैं जिसकी वजह से उन्होंने सिनेमाजगत के टॉप एक्टर संग करीब 6 साल तक बात नहीं की थी.
हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम जूही चावला है. हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक सबसे अमीर भारतीय अभिनेत्रियों की बात करें तो जूटी चावला की संपत्ति 4600 करोड़ रुपये है जो बाकी किसी भी बॉलीवुड हसीना से काफी ज्यादा है. हैरानी वाली बात तो ये है कि जूही सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में सिर्फ अपने करीबी दोस्त और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से पीछे हैं.
वहीं एक्ट्रेस ने कई फिल्में ठुकराई है जो बाद में सुपरहिट हो गई थी. इनमें दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, बीबी नंबर 1 जैसी कई फिल्में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन मूवीज को ठुकराने का अफसोस उन्हें आज तक है. जूही की ठुकराई फिल्मों का फायदा करिश्मा कपूर हो गया. करिश्मा ने इन तीनों ही फिल्मों में जूही की जगह काम किया.
जूही चावला को लाइमलाइट कयामत फिल्म से मिली. ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी. जिसके लिए इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके साथ लुटेरा, आइना, डर, हम है राही प्यार के, दीवाना मस्ताना, यस बॉय, और इश्क में काम किया. इस फिल्म से जूही और आमिर खूब हिट हो गए और कई फिल्मों में काम किया जिसमें इश्क भी थी. इश्क एक कॉमेडी फिल्म थी. जिसमें इन दोंनों के आलावा अजय देवगन और काजोल भी थे. इसके बाद भी एक किस्सा ऐसा है कि एक्ट्रेस ने आमिर से 6 साल तक बात नहीं की थी और गुस्से में उनके साथ काम करने से भी मना कर दिया था.
बात ये थी कि इश्क फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर जूही और आमिर के बीच बहस हो गई थी. आमिर इस बास से इतने नाराज हो गए थे इसे तिल का ताड़ बना दिया था. इसका जिक्र एक्टर ने खुद इंटरव्यू में किया था. एक्टर ने कहा था कि जूही उनके इस झगड़े के बाद इश्क के सेट पर बात करने की कोशिश करती थीं. लेकिन वो उनके बगल से उठकर चले जाते थे. यहां तक वो एक्ट्रेस को हैलो और हाय भी नहीं कहते थे. दोनों की बातचीत करीब 6 सालों तक बंद रही.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…
Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…