देश

दिल्ली-NCR में छाई घनी स्मॉग की चादर, तापमान में गिरावट के साथ राजधानी में AQI गंभीर स्तर पर

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज सुबह से ही भारी बदलाव देखा जा रहा है. पूरे एनसीआर क्षेत्र में घनी धुंध की चादर छाई हुई है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यह स्थिति बरकरार रह सकती है.

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय घने स्मॉग की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि कल का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप की कमी के कारण अधिकतम तापमान भी गिर सकता है.

स्मॉग और प्रदूषण की दोहरी मार

दिल्ली-एनसीआर के लोग अब स्मॉग के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण का भी सामना कर रहे हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 अंक पर बना हुआ है. गाजियाबाद में AQI 276, ग्रेटर नोएडा में 289 और नोएडा में 269 दर्ज किया गया है, जबकि दिल्ली के आया नगर में 406 का खतरनाक AQI स्तर पाया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय AQI स्तर 300 से ऊपर और कई जगहों पर 400 के करीब पहुंच गया है. दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक 406 का AQI स्तर रिकॉर्ड किया गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.

लंबे समय तक रहेगा स्मॉग

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में हवा की गति में और कमी आ सकती है, जिससे स्मॉग वातावरण में लंबे समय तक बना रह सकता है. एनसीआर के लोगों को सुबह के समय इस धुंध और प्रदूषण के साथ रहना पड़ेगा.

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग और प्रदूषण से राहत पाने के लिए फिलहाल कोई खास उम्मीद नहीं है. लोगों को सतर्क रहने और बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें- Jharkhand Election : ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील


(आईएएनएस इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

10 minutes ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

37 minutes ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

1 hour ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

1 hour ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

1 hour ago