चुनाव

Jharkhand Election : ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है.

पीएम ने की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में अपील की, “झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!”

ज्ञात हो कि झारखंड में पहले चरण के मतदान के लिए इन सीटों पर कुल मिलाकर 15 हजार 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. रांची के शहरी क्षेत्रों में स्थित कई बूथों पर सुबह छह बजे से ही वोटरों की लाइन लग गई है. इनमें महिलाओं और युवा वोटरों की खासी तादाद है.

खड़गे ने जनता से की वोट करने की अपील

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. उन्होंने लिखा, “झारखंड चुनाव के प्रथम चरण, वायनाड लोकसभा उपचुनाव व 10 राज्यों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो गया है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वो लोकतंत्र व संविधान को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट ज़रूर डालें. झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व सुशासन एवं जल, जंगल, जमीन व जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट देना है, विभाजनकारी ताकतों को राज्य से दूर रखना है.”

यह भी पढ़ें- Jharkhand Election Live Updates: पहले चरण की 43 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी हुआ मतदान

उन्होंने आगे लिखा, “ईवीएम पर बटन दबाने से पहले आपको सोचना है कि हमें केवल जन-जन का जुड़ाव व भागीदारी सुनिश्चित करने वाली सरकार बनानी है, जनता को बांटने वाली गुमराह करने वाली व ध्रुवीकरण करने वाली सरकार नहीं बनानी है, तभी संविधान के मूल्यों को हम बचा पाएंगे. जो हमारे साथी पहली बार मतदान कर रहें हैं, उनका हम स्वागत व अभिनंदन करते हैं. सोच-समझकर अपने अधिकारों का निर्वाह करें. मतदान जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Maharashtra Farmer Scheme: दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

7 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

8 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

20 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

32 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

42 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

57 minutes ago