मनोरंजन

जब आधी रात को Amitabh Bachchan शर्ट की बटन खोलकर पहुंच गए थे बैंकॉक के स्ट्रिप क्लब , फिर जो हुआ…डायरेक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के बारे में हर कोई जानता ही है फैंस घंटों उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं. बता दें कि बिग बी को फिल्मों में काम करते हुए 5 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. इस दौरान उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है. लेकिन अब इनके साथ एक अजनबी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने एक किस्सा शेयर किया है. इसमें उन्होंने उस दौर को याद किया है जब वे अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की शूटिंग के सिलसिलें में बैंकॉक गए थे. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है वो किस्सा?

डायरेक्टर ने सुनाया बेहद दिलचस्प किस्सा

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक अजनबी’ के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को स्ट्रिप कल्ब में लेकर चले गए थे. फिल्म एक अजनबी की शूटिंग बैंकॉक में चल रही थी. इस दौरान शूटिंग खत्म होने के बाद रात के समय अमिताभ ने फिल्ममेकर अपूर्व से आउटिंग की बात की और उन्हें बैंकॉक दिखाने को कहा. ऐसे में अपूर्व ने बिग बी को नया एक्सपीरियंस देने के लिए उन्हें एक स्ट्रिप क्लब लेकर चले गए. हालांकि मेकर्स ने बिग बी को चेतावनी भी दी थी कि यहा उनकी फैन फॉलिंग ज्यादा है लेकिन अमिताभ बच्चन ने फिर भी बैंकॉक की रंगीनिया देखने का मन बना लिया था.

जब शर्ट की बटन खोलकर स्ट्रिप क्लब पहुंचे बिग बी

इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ अर्जुन रामपाल, विक्रम चटवाल, पेरिजाद जोराबियन और फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी वालिया उनके साथ बैंकॉक के रेड लाइट जिले पटपॉन्ग गए थे. ये बैंकॉक के बड़े ट्यूरिस्ट प्लेसेज में से एक माना जाता है. क्लब के लिए बिग बी ने खुले बटन वाली शर्ट पहनी थी और उसके साथ उन्होंने थाई धोती कैरी की थी. जैसे ही अमिताभ बच्चन स्ट्रिप क्लब के अंदर घुसे तो जनता ने उन्हें पहचानने में जरा भी देर नहीं की. वहां कुछ समय ही ऐसा माहौल था जैसे कि अमिताभ बैंकॉक में नहीं बल्कि जुहू में वॉक कर रहे हो.

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal Film Chhaava: क्या आपको मालूम है कौन हैं छत्रपति संभाजी महाराज? जिनका किरदार ‘छावा’ बनकर निभा रहे हैं विक्की कौशल

ढाई घंटे में ही शूटिंग पर लौटे अमिताभ

बिग बी हमेशा से अपनी पंक्चुअलिटी के लिए जाने जाते रहे हैं. एक्टर को हमेशा से अपने काम को लेकर काफी सीरियस माना जाता है. डायरेक्टर ने ये भी बताया कि हम लोग उस समय से वापिस जब आए तो उस दौरान 2 से 3 बज गया था. लेकिन अमिताभ बच्चन अगले दिन सुबह 5:30 बजे ही सेट पर शूटिंग के लिए तैयार थे.

फिल्म एक अजनबी के बारे में

एक अजनबी फिल्म एक्शन-थ्रिलर टोनी स्कॉट की मैन ऑन फायर की रीमेक है जो इसी नाम के नोवल पर आधारित है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अर्जुन रामपाल और पेरीजाद जोरबियन ने भी लीड रोल प्ले किया है. मुंबई से आया मेरा दोस्त के बाद यह अपूर्व लाखिया की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म थी. अपूर्व द्वारा बनाई गई कुछ अन्य फिल्मों में शूटआउट एट लोखंडवाला, जंजीर, मिशन इस्तांबुल और हसीना पारकर शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

23 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago