देश

एक अनाउंसमेंट ने छीन ली 18 लोगों की जिंदगी, जानें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़, कैसे बेकाबू हुई भीड़?

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, वहीं तमाम लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को रेलवे ने 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया

भगदड़ क्यों मची? इसकी वजह सामने आई है.दरअसल, प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर आने वाली ट्रेन का अनाउंसमेंट किया गया कि ट्रेन 16 नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी, जिसके बाद लोग उसी तरफ भागने लगे.

अनाउंसमेंट के बाद बेकाबू हुई भीड़

प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्स. तीनों ही प्रयागराज जाने वाले थीं। दो ट्रेनें भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी लेट थीं. इन तीनों ट्रेनों की भीड़ प्लेटफॉर्म-14 पर ट्रेनों का इंतज़ार कर रही थी. जब प्रयागराज स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची, तभी अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर आ रही है. सुनते ही 14 नंबर पर मौजूद भीड़ 16 नंबर प्लेटफॉर्म की तरफ भागी.

रेलवे प्रशासन की लापरवाही

प्रयागराज के सभी यात्रियों मे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग टिकट काउंटर पर थे. इनमें अधिकतर प्रयागराज जाने वाले थे। अचानक ट्रेन आने का अनाउंसमेंट हुआ तो लोग बिना टिकट प्लेटफार्म की तरफ भागे. इससे भगदड़ मची. दो वीकेंड से कुम्भ जाने वालों की भीड़ हो रही थी, पर स्टेशन प्रशासन ने कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया. शनिवार को भी शाम 6 बजे से भीड़ बढ़ने लगी थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

हर घंटे बेचे गए बंपर टिकट

रेलवे सूत्रों के अनुसार, हर घंटे लगभग 1500 जनरल टिकट बेचे जा रहे थे, जिससे स्टेशन पर स्थिति बेकाबू हो गई. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

1 hour ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago