मनोरंजन

Ragini Vishwakarma कौन हैं, जो यो-यो हनी सिंह के गाने से रातों-रात बन गईं भोजपुरी स्टार

ragini vishwakarma: जानेमाने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के न्यू रिलीज सॉन्ग मेनियाक की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. पंजाबी गाने में भोजपुरी का तड़का लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कुछ लोग गाने की लिरिक्स को लेकर आलोचना भी कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक शख्सियत और है जो इस गाने की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. वो हैं रागिनी विश्वकर्मा. रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई बड़ा नाम नहीं थीं. लेकिन हनी सिंह के इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. लेकिन अब सवाल यब उठता है कि आखिर कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा और हनी सिंह के साथ उनका संपर्क कैसे हुआ? चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में.

कौन है रागिनी विश्वकर्मा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रागिनी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे हनी सिंह जैसे बड़े सिंगर के साथ काम करेंगी. रागिनी सड़कों पर तबला और हारमोनियम बजाकर गाने गाती थीं और इसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाती थीं. उनके यूट्यूब चैनल पर कई सिंगिंग वीडियो मौजूद हैं, जहां वे भोजपुरी गजल, शादी के गीत और अवधी लोकगीत गाती नजर आती हैं. कुछ म्यूजिक वीडियो में उन्होंने एक्टिंग भी की है. एक इंटरव्यू में रागिनी ने बताया “मुझे बस इतना कहा गया था कि बॉलीवुड के लिए गाना रिकॉर्ड करना है. जब गाना रिलीज हुआ, तब पता चला कि यह हनी सिंह के साथ है. यह मेरे लिए सपने जैसा है.”

हनी सिंह ने अपने नए अंदाज के साथ की शानदार वापसी

लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहने वाले रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने नए अंदाज के साथ शानदार वापसी की है. उनके लगातार रिलीज हो रहे गाने फैंस के बीच तहलका मचा रहे हैं और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. हाल ही में उनके एल्बम ‘ग्लोरी’ का नया गाना ‘मैनिएक’ रिलीज हुआ जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. इस गाने में हनी सिंह के साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की जोड़ी नजर आई. लेकिन असली सुर्खियां बटोर रही हैं भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा है.

यह भी पढ़ें: ‘इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं…’,Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ईद पर धमाल मचाने को तैयार एक्टर

भोजपुरी फ्लेवर के साथ ‘मैनिएक’ की धूम

‘मैनिएक’ में फीमेल लाइन्स को भोजपुरी में पेश किया गया है, जिसे गाया है रागिनी विश्वकर्मा ने. खास बात यह है कि यह पहली बार है जब हनी सिंह ने अपने गाने में भोजपुरी को मिक्स किया हो. गाने की लाइन “दिदिया के देवरा…” सोशल मीडिया पर छा गई है और रागिनी की आवाज को जमकर तारीफ मिल रही है. यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है और कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. हनी सिंह का यह एक्सपेरिमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ लोग इसे अश्लील बताकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

26 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago