मनोरंजन

क्या ‘Sanam Teri Kasam 2’ में वापसी करेंगी मावरा होकेन? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, 3 फिल्म की डील को लेकर कही ये बात

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर सुर्खियों में है. 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन हाल ही में इसे सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया, और दर्शकों से काफी तारीफ भी मिल रही है. भारी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं, और उनके इमोशनल रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फिल्म की जबरदस्त सफलता से न सिर्फ मेकर्स बल्कि इसके स्टार्स भी बेहद खुश हैं. इस बीच हर्षवर्धन राणे ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म को अब जाकर उसकी असली सफलता मिली है.

हर्षवर्धन का दिलचस्प रिएक्शन

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने ‘सनम तेरी कसम 2’ बनाने की घोषणा कर दी है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन राणे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं 7 से 11 दिन तक व्रत रखने को तैयार हूं, जिसमें मैं सिर्फ पानी पीऊंगा और कुछ नहीं खाऊंगा. अगर मेकर्स ने सीक्वल नहीं बनाया, तो मैं ऐसे ही बैठा रहूंगा, क्योंकि मेरे पास और कोई तरीका नहीं है. ”

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा होकेन?

फिल्म की सफलता पर एक इंटरव्यू के दौरान मावरा होकेन से ‘सनम तेरी कसम 2’ के बारे में सवाल किया. इस पर मावरा ने जवाब दिया,”मैं चाहती हूं कि चाहे मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं या कोई और, हमारे प्रोड्यूसर इस सफलता के सबसे बड़े हकदार हैं. दीपक सर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है. अगर दूसरा पार्ट बनता है, तो उम्मीद करती हूं कि यह पहले से भी बेहतर हो, चाहे उसमें मैं रहूं या नहीं. अगर मुझे इसमें काम करने का मौका मिला तो जरूर करूंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो भी कोई गिला-शिकवा नहीं रहेगा.”

यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा ने सुनाया गाना तो लोग हुए दीवाने, Viral हुआ वीडियो

3 फिल्म की डील को लेकर कही ये बात

‘सनम तेरी कसम’ के बाद मावरा को बॉलीवुड में तीन फिल्मों की डील मिली थी, लेकिन बाद में उन्होंने उन फिल्मों से किनारा कर लिया. इस पर मावरा ने कहा, “यह अजीब है कि आप मुझसे आज यह सवाल पूछ रहे हैं. मैंने पहले ही तय कर लिया था कि इन फिल्मों के बारे में कभी बात नहीं करूंगी. ‘सनम तेरी कसम’ के न चलने और बाकी प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारणों से छोड़ने के बाद, मैं इस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहती. हर प्रोजेक्ट असली लोगों का होता है, और मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगी.”

क्या फिर देखने को मिलेगी हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी?

मावरा ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट के भारतीय सिनेमा में काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा दुआ करती हूं कि हमेशा हर तरफ बहुत प्यार हो. अच्छी बात तो यह है कि ऑडियंस फर्क नहीं करती. ऑडियंस को हर चीज अच्छी लगती है चाहे वो पाकिस्तान में बनी हो इंडिया में बनी हो, किसी ऐसे मुल्क से बनी हो जहां से कभी कोई फिल्म नहीं आई. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सनम तेरी कसम 2’ कब तक पर्दे पर आती है और क्या इसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

1 minute ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

14 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

31 minutes ago