देश

जौनपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

Report- राजन मिश्रा

लखनऊ: 20 फरवरी, 2025: जौनपुर के एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटना में 8 लोगोँ की मौत हो गई. घटना में सूमो कार के परखच्चे उड़ गए और फंस गए लोगों को मुश्किल से निकालना पड़ा. झारखंड से दर्शनार्थीयों से भरी सुमो प्रयागराज के बाद अयोध्या जा रही थी. पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने सुमो को टक्कर मारी जिसमें पांच की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा. घटना के कुछ समय बाद इसी स्थान पर दिल्ली के दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बस आगे जा रही राशन लदी ट्रक में जा घुसी जिसमें चालक सहित दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. डॉ कौस्तुभ एसपी जौनपुर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है. पांच घायल को ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है.

ब्लैक स्पॉट बने हादसे का कारण

जौनपुर जनपथ में हुए हादसे का कारण सड़क पर बने दो ब्लैक स्पॉट हैं. ब्लैक स्पॉट पर हल्की चूक वहाँ गुजर रहे गाड़ी चालकों पर भारी पड़ते हैं. यही नहीं सड़क पर ट्रक पार्क हो जाने से भी अक्सर दुर्घटना हो जाती है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में गंगा यमुना के पानी की गुणवत्ता पर एनजीटी की सुनवाई

मुख्यमंत्री ने जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

41 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago