मनोरंजन

‘या अली’ फेम सिंगर जुबीन गर्ग का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, हजारों फैंस ने दी विदाई

गुवाहाटी में मंगलवार को मशहूर गायक जुबीन गर्ग का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके मशहूर गाने बजाए गए और हजारों फैंस ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. उनकी पत्नी गरिमा ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि जुबीन के दो पालतू कुत्ते भी अंतिम यात्रा का हिस्सा बने.

असम सरकार ने CID को सौंपा मामले की जांच

जुबीन 19 सितंबर को अपने साथियों के साथ सिंगापुर में एक कल्चरल प्रोग्राम के लिए गए थे. वहीं स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा समेत इवेंट से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. असम सरकार ने मामले की जांच CID को सौंपी है.

दो बार हुआ पोस्टमॉर्टम

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में उनका दूसरा पोस्टमॉर्टम किया गया. पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में ही हुआ था. निधन के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली और फिर रविवार सुबह स्पेशल प्लेन से गुवाहाटी लाया गया. जैसे ही काफिला गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उनके घर के लिए रवाना हुआ, हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

पत्नी का खुलासा, पहले भी पड़े थे दौरे

पत्नी गरिमा ने बताया कि ज़ुबीन को पहले भी कई बार दौरे पड़ चुके थे. सिंगापुर में भी दौरे की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी. इससे पहले एक बार उनके दोस्तों ने समय रहते अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी.

40 भाषाओं में लगभग 38 हजार गाने

18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया में जन्मे जुबीन गर्ग असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम रहे. उन्होंने गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक के रूप में पहचान बनाई. उन्होंने असमिया, हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, मराठी, उड़िया, नेपाली समेत 40 भाषाओं और बोलियों में करीब 38 हजार गाने गाए. जुबीन असम के सबसे अधिक फीस लेने वाले गायक माने जाते थे.

उनकी असमय मौत से पूरे देश में संगीत प्रेमियों ने गहरा शोक जताया है.

ये भी पढ़ें: फिल्म आने से पहले वायरल हुआ वरुण और खेसारी का वीडियो, पनवाड़ी गाने पर डांस करते पूल में लगाई छलांग

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

21 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

24 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

36 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

37 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

54 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

56 minutes ago