मनोरंजन

रामायण का 4000 करोड़ का बजट एक अफवाह! सुपरस्टार यश ने समझाया गणित

निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ अपने भव्य कैनवास और स्टारकास्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. काफी समय से चर्चा थी कि दो भागों में बन रही इस फिल्म का कुल बजट ₹4,000 करोड़ रुपये है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले छह गुना से भी ज्यादा है. हालांकि, अब फिल्म में ‘रावण’ का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश ने इस बजट के पीछे का पूरा गणित समझाकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया है.

यश ने समझाया 4000 करोड़ का पूरा गणित

हाल ही में एक टीवी शो में पहुंचे यश से जब होस्ट ने फिल्म के भारी-भरकम ₹4,000 करोड़ के बजट पर सवाल किया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है.

बजट का सच उजागर करते हुए यश ने कहा, ‘यह ₹4,000 करोड़ का आंकड़ा दो पार्ट में बनने वाली फिल्म का कुल बजट है, जिसमें केवल शूटिंग ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल की रिलीज और प्रमोशन (मार्केटिंग) का खर्च भी शामिल है.’

उन्होंने आगे बताया कि हॉलीवुड में फिल्मों का हिसाब-किताब इसी तरह होता है. नमित मल्होत्रा ने भी उसी पैटर्न पर यह बात कही थी. हॉलीवुड में प्रमोशन पर फिल्म के प्रोडक्शन जितना ही, या कभी-कभी उससे भी ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है, क्योंकि फिल्म को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाना होता है. जब फिल्म ग्लोबल स्केल पर रिलीज होती है, तो उसकी कमाई भी उसी स्तर पर होती है.

‘भारतीय सिनेमा को ग्लोबल बनाने की कोशिश’

यश ने सिनेमा को एक ‘सॉफ्ट पावर’ बताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा को दुनिया के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने के लिए इतने बड़े विजन और बजट की सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ और उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ दोनों ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के प्रयास हैं.

कब होगी रिलीज?

हाल ही में जारी हुए ‘रामायण’ के टीजर-ट्रेलर में जहां यश रावण के दमदार लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह महाकाव्य फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने तो ऑन-स्क्रीन किस भी नहीं किया…’, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के विवाद पर बोले यश, कहा- दुनिया युवाओं की है

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago