मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आते ही मचा बवाल, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से तुलना?

Toxic Movie Trailer: साउथ के सुपरस्टार की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर जब से सामने आया है तभी से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. फिल्म के खूंखार और धांसू अंदाज ने फैंस का दिल तो जीता ही है, साथ ही इसके एक खास सीन ने इंटरनेट पर तीखी बहस भी छेड़ दी है. ट्रेलर में यश के न्यूड सीन को देखने के बाद लोग इसे रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की कॉपी बता रहे हैं और फिल्म को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

‘एनिमल’ से क्यों हो रही तुलना?

सामने आए वीडियो में बिना शर्ट के खड़े होकर हाथ में बोतल पकड़े नजर आने वाले अभिनेता का लुक देखते ही लोगों को रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म की याद आ गई. जैसे ही यह झलक सामने आई यूजर्स ने दोनों फिल्मों के मिलते-जुलते सीन्स की तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया.

इस बात पर इंटरनेट बंटा हुआ नजर आ रहा है. जहां कुछ लोग इसे कॉपी बताकर चुटकी ले रहे हैं, वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने प्रेरणा लेने की सारी हदें पार कर दी हों. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस सीन को देखकर पिछली बड़ी ब्लॉकबस्टर की याद ताजा हो रही है.

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी?

गोवा के क्राइम अंडरवर्ल्ड के ऊपर बन रही टॉक्सिक एक एक्शन थ्रिलर कहानी है. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश और बॉलीविड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. साथ ही इस फिल्म में और भी कई जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस भी बेहद अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- ‘यश को सिर्फ यश हरा सकता है’: ‘टॉक्सिक’ के डार्क ट्रेलर ने उड़े फैंस के होश, मचेगी बॉक्स ऑफिस पर तबाही

कब और कहां देख पाएंगे?

बड़े पैमाने पर तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट की तकनीकी टीम काफी मजबूत ह, जिसमें इंडस्ट्री के बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर और संगीतकार शामिल हैं. कई बार तारीख आगे बढ़ने के बाद अब यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. दर्शक इसे कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago