Sharad Pawar MPs to Meet PM Modi: महाराष्ट्र की सियासत कब, कौन सी करवट ले ले, यह कोई नहीं कह सकता. राजनीतिक गलियारों से एक बार फिर बड़ी हलचल की खबर सामने आई है. खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP (शरद पवार गुट) के सभी 8 सांसद आगामी 10 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करने जा रहे हैं. इस मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से आधिकारिक समय की मांग की गई है.
एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने खुद इस संभावित मुलाकात पर मुहर लगा दी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कोई फाइनल एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह बैठक मुख्य रूप से महाराष्ट्र के विकास कार्यों, केंद्रीय परियोजनाओं और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. सांसद (NCP Sharad Pawar faction MP) अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे पीएम मोदी के सामने रखेंगे.
भले ही इसे विकास कार्यों से जुड़ी बैठक बताया जा रहा हो, लेकिन महाराष्ट्र में पिछले पांच सालों में जिस तरह से दल-बदल, गठबंधनों का टूटना और सियासी उलटफेर देखने को मिला है, उसे देखते हुए कई मायने निकाले जा रहे हैं. संसद के आगामी सत्र में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को कुछ विपक्षी दलों के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में पवार गुट और केंद्र सरकार के बीच बढ़ता यह संवाद चर्चा का हॉट टॉपिक बन गया है.
ये भी पढ़ें: अचानक से पीएम मोदी को आया जेडी वेंस का फोन, आखिर आधी रात में क्या बात हुई?
गौरतलब है कि इससे ठीक पहले, शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी पार्टी सांसदों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी. शिंदे ने संसद ठप करने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए जनहित के मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की अपील की थी. अब सबकी नजरें 10 अगस्त को होने वाली इस ‘हाई-वोल्टेज’ मीटिंग पर टिकी हैं कि क्या यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात होगी या फिर महाराष्ट्र की राजनीति का कोई नया अध्याय.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…