मनोरंजन

पहले फेरे, फिर निकाह… हिंदू- मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी, वायरल हुई मशहूर यूट्यूबर्स की फोटोज

Kanika Sharma Wedding: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. वजह यह है कि अलग-अलग धर्मों के लोगों ने शादी रचाई है. बता दें कि मशहूर यूट्यूबर्स कनिका शर्मा (Kanika Sharma) और साकिब सैफी (Saqib Saifi) ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात जन्मों का वादा कर लिया है. इनकी शादी काफी दिलचस्प अंदाज में की गई है.

दोनों धर्मों में हुई शादी

यूट्यूबर्स कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी काफी चर्चा में बनी हुई है. इस शादी की सबसे खास बात यह है कि इसमें दोनों धर्मों के रीति-रिवाजों से शादी रचाई गई है. पहले कनिका शर्मा और साकिब सैफी ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए और उसके बाद मुस्लिम तरीके से निकाह पढ़ा. इस तरह दोनों रस्मों-रिवाजों से शादी पूरी हुई. सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को बहुत सारी बधाइयां मिल रही हैं, वहीं कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी देखने को मिल रही हैं.

लाल रंग का लहंगा

कनिका शर्मा अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने शादी के लिए लाल रंग का भारी लहंगा पहना, जिस पर गोल्डन और सिल्वर कढ़ाई की गई थी. लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कुंदन जूलरी, नथ और मांग-टीका कैरी किया. हाथों में सजी मेहंदी और चेहरे की खुशी उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही थी. वरमाला के दौरान उनकी मुस्कान ने सबका ध्यान खींच लिया. दूल्हे साकिब सैफी भी शाही अंदाज में नजर आए. उन्होंने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी, जिसके साथ पगड़ी और मोतियों की माला उनके लुक को खास बना रही थी.


ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान बरकरार! 68 करोड़ के साथ दूसरा संडे भी बना बिग डे, जानें हिन्दी बेल्ट का कुल कलेक्शन


निकाह में क्या था लुक?

निकाह के लिए कनिका ने ऑफ-वाइट शरारा चुना, जिस पर सुनहरे धागों का काम था. सिर पर हल्का नेट दुपट्टा उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा था. कनिका और साकिब पहले धार्मिक विवादों को लेकर चर्चा में रहे थे, लेकिन अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. दोनों ने अलग-अलग धर्मों की परंपराओं को अपनाते हुए शादी की है, जिसे लोग सराह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

21 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

25 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

60 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago