देश

दिल्ली में मिली हार के बाद AAP नेतृ्त्व में बड़ा फेरबदल, जानें किसे बनाया गया Delhi का संयोजक, गोपाल राय और सिसोदिया को मिली ये जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है. पार्टी ने उन्हें पूर्व मंत्री और बाबरपुर से विधायक गोपाल राय के स्थान पर दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. पार्टी ने दो राज्यों में अध्यक्ष और चार राज्यों में पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की है.

पीएसी की बैठक में लिए गए कई फैसले

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में ये निर्णय लिया गया है. बता दें कि दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब राजधानी में आप को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है.

विधानसभा चुनाव में मिली हार

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट चुनाव से लड़ा था. लेकिन, उन्हें भाजपा की शिखा राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ को 22 सीटों पर जीत मिली. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 48 सीटों के साथ 27 साल बाद राज्य में सरकार बनाने में सफल रही. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है.

सिसोदिया को पंजाब की कमान

पार्टी ने पंजाब की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दी है. उन्हें राज्य प्रभारी का जिम्मा सौंपा है, जबकि सह प्रभारी सत्येंद्र जैन को नियुक्त किया है. आम आदमी पार्टी ने पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी और अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला को सह प्रभारी बनाया है.

संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के प्रभारी बने

वहीं पार्टी ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें कि मेहराज मलिक घाटी में ‘आप’ के इकलौते विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में आज गिलोटिन लाएगी मोदी सरकार, जानें क्या है इसका Budget से कनेक्शन, BJP ने क्यों जारी किया सांसदों को व्हिप

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. साथ ही गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह-प्रभारी बनने पर बधाई दी. उन्होंने पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनने पर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का विशेष प्रभार मिलने पर भी बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago