अगर आप स्टैंडअप कॉमेडी के शौकीन हैं, तो जाकिर खान का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिन जाकिर (Standup Comedian Zakir Khan) के फैंस के लिए अब एक ऐसी खबर आ रही है जो शायद उन्हें थोड़ा उदास कर दे. ‘सख्त लौंडा’ के नाम से मशहूर जाकिर खान ने ऐलान किया है कि वह बहुत जल्द कॉमेडी की दुनिया से एक लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं. और यह ब्रेक कोई हफ्ता-दो हफ्ता नहीं, बल्कि पूरे 4 से 5 साल का होने वाला है.
यह चौंकाने वाला खुलासा जाकिर ने अपने हालिया हैदराबाद शो के दौरान किया. वह इन दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल ‘पापा यार’ के टूर पर हैं. शो के दौरान स्टेज से जाकिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं और अपनी ऑडियंस से कहते हैं, “मैं एक बहुत लंबा ब्रेक ले रहा हूं. शायद 2028-29 या 2030 तक. यह तीन, चार या पांच साल का समय हो सकता है.”
जाकिर ने आगे बताया कि उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने और जिंदगी की कुछ दूसरी उलझनों को सुलझाने के लिए इस वक्त की सख्त जरूरत है. उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी जाकिर के लिए क्या मायने रखती है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
दरअसल, जाकिर का यह फैसला रातों-रात लिया गया इमोशनल डिसीजन नहीं है. इसके पीछे उनकी बिगड़ती सेहत एक बड़ी वजह है. पिछले एक दशक से जाकिर लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया था कि पिछले दस सालों से वह बिना रुके टूर कर रहे हैं. एक दिन में दो-दो, तीन-तीन शो करना, नींद पूरी न होना, सुबह-सुबह की फ्लाइट पकड़ना और खाने-पीने का कोई ठिकाना न रहना—इस भागदौड़ ने उनके शरीर पर बुरा असर डाला है.
जाकिर ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से बीमार महसूस कर रहे थे, लेकिन काम की प्रतिबद्धताओं की वजह से वह रुके नहीं. अब डॉक्टरों ने उन्हें साफ हिदायत दी है कि इस स्पेशल को रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें एक लंबा और शांतिपूर्ण ब्रेक लेना ही होगा.
मंगलवार दोपहर जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस ब्रेक का हिंट दिया. उन्होंने दुबई से अपडेट शेयर करते हुए लिखा कि 20 जून तक होने वाला उनका हर शो एक त्योहार की तरह है. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे शो में जरूर आएं, क्योंकि इसके बाद वह कई शहरों का दौरा नहीं कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 का तूफान; रिलीज से पहले ही सनी देओल ने गाड़े झंडे, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख उड़े बॉलीवुड के होश
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…