Bharat Express DD Free Dish

बॉर्डर 2 का तूफान; रिलीज से पहले ही सनी देओल ने गाड़े झंडे, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख उड़े बॉलीवुड के होश

करीब तीन दशक बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर’ सरहद पर लौट आई है. रिलीज़ से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है.

Border 2 Advance Booking: सिनेमा के इतिहास में कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं जिनका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, और ‘बॉर्डर’ उन्हीं में से एक है. अब करीब तीन दशक बाद, जब सनी देओल एक बार फिर सरहद पर मोर्चा संभालने आ रहे हैं, तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज में अभी चंद दिन बाकी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी आहट ने अभी से रिकॉर्ड्स को हिलाकर रख दिया है.

एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकटों पर भीड़

सोमवार से जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खुली, सिनेमा प्रेमियों की भीड़ टिकट खिड़कियों और बुकिंग ऐप्स पर उमड़ पड़ी. महज 24 घंटों के भीतर जो आंकड़े सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई सिर्फ एडवांस टिकटों से कर ली है.

हैरानी की बात यह है कि देशभर में करीब 11,000 शोज के लिए अब तक 73,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तो हर घंटे 2,000 से ज्यादा लोग अपनी सीट बुक कर रहे हैं. यह रफ्तार बता रही है कि इस वीकेंड पर सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह नहीं मिलने वाली है.

ओपनिंग से पहले ही ब्लॉकबस्टर के संकेत

सनी देओल ने इस बार खुद की ही पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अगर तुलना करें, तो उनकी पिछली फिल्म ‘जाट’ की कुल एडवांस बुकिंग करीब 2.4 करोड़ थी, जिसे ‘बॉर्डर 2’ ने एक दिन में ही पार कर लिया. इतना ही नहीं, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ ने पहले दिन 2.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी.Mमतलब सनी पाजी का जलवा इस बार पहले से भी ज्यादा जोरदार है.

अगर हम दूसरे सितारों से तुलना करें, तो रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ ने पहले दिन महज 1 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी. हालांकि, धुरंधर ने 28 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ कमाए थे, लेकिन जिस तरह से ‘बॉर्डर 2’ को रिस्पॉन्स मिल रहा है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म पहले दिन कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

नए सितारों के साथ वापसी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार सनी देओल के साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी मैदान में उतरे हैं. फिल्म को भूषण कुमार और जेपी दत्ता जैसे बड़े नाम प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो इसकी भव्यता की गारंटी देते हैं.

ये भी पढ़ें: जुहू में अक्षय कुमार के काफिले से टकराया ऑटो, एक्टर ने खुद कार से उतरकर बचाई घायलों की जान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read