मनोरंजन

स्कूबा डाइविंग से हुई गायक जुबीन गर्ग की मौत! वीडियो में सामने आया चौंकाने वाला सच, केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT

मशहूर गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मौत को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. ताजा रिपोर्ट् में दावा किया गया है कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग से नहीं बल्कि तैराकी के दौरान डूबने से हुई थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है जुबीन गर्ग की मौत के पीछे का सच?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

असम के रहने वाले जुबीन गर्ग पिछले महीने सिंगापुर गए थे. वे भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने और भारत-आसियान पर्यटन वर्ष के तहत आयोजित पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे. लेकिन 19 सितंबर को अचानक उनकी मौत की खबर आई.

सिंगापुर के एक मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में साफ लिखा है कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई. पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में हत्या या किसी तरह के आपराधिक हिंसा की आशंका नहीं है.

हादसे के दिन क्या हुआ था?

19 सितंबर को जुबीन गर्ग सेंट जॉन्स द्वीप पर घूमने गए थे. वहां वे एक नाव से तैरने के लिए पानी में कूदे. शुरू में उन्होंने लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे उतार दिया. इसके बाद वे दोबारा पानी में कूदे और बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन उसी दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ये भी पढे़ं: Kantara Chapter 1 review: पहले ही शो पर मिला पॉजिटीव रिस्पॉन्स, दर्शकों ने कहा ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड मिलना पक्का

वायरल हुआ वीडियो

हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें जुबीन गर्ग को लाइफ जैकेट पहने हुए तैरते देखा गया. दावा किया गया कि बाद में उन्होंने जैकेट उतार दी थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया. हालांकि सिंगापुर पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर न करने की अपील की थी.

SIT जांच और गिरफ्तारियां

जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम सरकार ने 10 सदस्यीय SIT बनाई है. इस मामले में पुलिस ने गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और कार्यक्रम के आयोजक श्यामकानु महंत को दिल्ली से गिरफ्तार किया. उन्हें गुवाहाटी लाकर कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago