फैक्ट चेक

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता अनंत सिंह अकसर ही अपने दिए गए बयानों के लिए जाने जाते है. सोशल मीडिया पर उनेक कई बयान वायरल भी होते ही रहते हैं. इसी बीच एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छाए हुए है. अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इससे दावा किया जा रहा है कि JDU नेता ने अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

वीडियो में क्या कह रहे अनंत सिंह?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि अनंत सिंह ने अपने ही गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

वीडियो में पहले उनसे सवाल पूछा जाता है कि एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं और दूसरी तरफ राहुल गांधी, तो इस पर आप क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में अनंत सिंह कहते है कि लोग नरेंद्र मोदी से ऊब चुके हैं और इस बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखेंगे कि वे क्या करते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया है.

जांच में क्या आया सामने?

जांच करने पर पता चला की वायरल हो रहा यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि जनवरी 2019 का है. जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे माइक पर Logo के जरिए जब यूट्यूब पर सर्च किया गया, तो यह ओरिजिनल वीडियो 31 जनवरी 2019 को अपलोड किया हुआ मिला.

साल 2019 में जब यह बयान दिया गया था, तब अनंत सिंह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं थे और मोकामा से निर्दलीय विधायक थे. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा और अक्टूबर 2025 में वे JDU में शामिल हुए थे.

क्या है वर्तमान स्थिति?

हाल ही में अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है. हालांकि, उनका वायरल वीडियो 2019 का है, जिसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों से कोई संबंध नहीं है.

इस जांच से यह साफ है कि JDU नेता के 7 साल पुराने वीडियो को वर्तमान का बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है. इसलिए सोशल मीडिया पर फैल रहे किसी भी वीडियो पर एक ही नजर में भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

20 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

2 hours ago