Fact Check: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद और राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आयोग ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गलत ठहराया.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार कथित तौर पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाले शॉल में नजर आ रहे हैं. जब इस तस्वीर की जांच की गई तो यह तस्वीर फेक और एडिटेड पाई गई, जिसे दुष्प्रचार के मकसद से शेयर किया गया.
17 अगस्त को नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अन्य चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी मौजूद थे. सभी औपचारिक वेशभूषा में थे और किसी भी तरह का पार्टी-प्रतीक शॉल उन्होंने नहीं पहना था. करीब डेढ़ घंटे चली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा “चुनाव आयोग के लिए न तो कोई पक्ष है और न ही विपक्ष, सब हमारे लिए समान हैं.”
ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक योगेश वर्मा जमकर पड़े थप्पड़! सामने आई Video की सच्चाई?
उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया गया डेटा चुनाव आयोग का नहीं है. आरोप लगाने वालों को सात दिन में हलफनामा देना चाहिए, वरना इन आरोपों को निराधार माना जाएगा.
7 अगस्त को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि “वोट चोरी हो रहे हैं और आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है.” इस बयान के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार मधुरेंद्र कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की कि वायरल तस्वीर पूरी तरह से फेक है. इसे जानबूझकर एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है.
वायरल तस्वीर फेक और एडिटेड है. असल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारी औपचारिक वेशभूषा में थे. चुनाव आयोग ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज कर साफ किया कि संस्था पूरी तरह निष्पक्ष है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…