Fact Check: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ 6 अगस्त 2025 को रायबरेली में एक युवक ने थप्पड़ मारा था. हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों की पहचान शिवम यादव व रोहित द्विवेदी के नाम से हुई थी. रक्षाबंधन के दिन दोनों की जेल रिहाई हो गई.
इसी बीच इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो गया. इस नए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक योगेश वर्मा को भी थप्पड़ मारा गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं शर्ट-पैंट पहने हुए एक शख्स, सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार देता है. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद होते हैं जो बीच-बचाव करते नजर आते हैं.
ट्विटर पर शेयर करते हुए एक पोस्ट में लिखा है कि ‘स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक योगेश वर्मा को भी थप्पड़ पड़ा, आजकल नेता बनना खतरे से खाली नहीं है’.
सच्चाई क्या है?
भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ. जांच में पता चला कि वायरल वीडियो अगस्त 2025 का नहीं, बल्कि 9 अक्टूबर 2024 का है. यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है, जब जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा था.
लखीमपुर से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा पर हाल ही में हमला होने का दावा गलत है. अगर ऐसा सचमुच हुआ होता, तो इसकी खबरें जरूर लगाई जाती, लेकिन फिलाल हमें ऐसी कोई ताजा जानकारी नहीं मिली है. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिव र्स सर्च करने पर यह 9 अक्टूबर 2024 के एक X पोस्ट में मिला. यानी यह घटना पुरानी है.
उत्तर प्रदेश : जिला लखीमपुर खीरी में BJP विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा। इसके बाद विधायक समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश सिंह को पीटा। pic.twitter.com/lONmuK9TGz
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 9, 2024
अक्टूबर 2024 की खबरों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने 9 अक्टूबर को योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था. अवधेश की पत्नी का आरोप था कि विधायक ने शराब के नशे में उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिसके बाद उनके पति ने थप्पड़ मारा.
वहीं, योगेश का कहना था कि उन्होंने शराब नहीं पी थी’ इस घटना के बाद कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव टाल दिए गए थे. कुछ दिनों बाद अवधेश सिंह और बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया और योगेश की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली थी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



