तमिलनाडु की थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी स्थित ‘दीपथून’ पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बख्तरबंद गाड़ियों का एक बड़ा काफिला सड़क से गुजरता दिखाई दे रहा है. इसे शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह CRPF का काफिला है, जो शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को अपने नियंत्रण में लेने के लिए पहुंचा है. लेकिन असल में इसकी कहानी कुछ और ही है.
फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह CRPF का काफिला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आगे बढ़ रहा है और तमिलनाडु सरकार व पुलिस ने आम हिंदू जनता का भरोसा खो दिया है. वहीं, तमिल भाषा में साझा की गई एक अन्य पोस्ट में यह दावा किया गया कि अक्षम प्रशासन की वजह से केंद्र सरकार ने तमिलनाडु पर नियंत्रण कर लिया है. सीआरपीएफ ने पूरी थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को अपने अधिकार में ले लिया है.
वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के जरिए खंगालने पर पता चला कि यह फुटेज अभी का नहीं, बल्कि 20 जून से ही इंटरनेट पर मौजूद है. 20 जून को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इसी वीडियो में लोकेशन ‘इंफाल, मणिपुर’ टैग की गई थी और कैप्शन में ‘सीआरपीएफ काफिले का अनुशासन’ लिखा गया था. इसके अलावा, उसी इंस्टाग्राम अकाउंट से 28 जून को एक और वीडियो साझा किया गया था, जिस पर ‘मणिपुर में कोबरा कमांडो’ लिखा था. यही वीडियो बाद में 9 अक्टूबर को भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था.
19 जून को एक विश्वसनीय मीडिया ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि मणिपुर में जातीय हिंसा को नियंत्रित करने और हथियारबंद समूहों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए CRPF की CoBRA फोर्स की दो बटालियन तैनात की गई हैं. हालांकि वीडियो की सटीक लोकेशन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन यह पूरी तरह स्पष्ट है कि यह फुटेज जून महीने से सोशल मीडिया पर घूम रहा है और इसका थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की हालिया तैनाती से कोई लेना-देना नहीं है.
गौरतलब है कि 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार की व्यवस्था के तहत 24 नवंबर को सिकंदर दरगाह के पास स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी. लेकिन 24 नवंबर को दीपम पारंपरिक स्थान यानी उचिपिल्लैयार मंदिर के पास ही जलाया गया. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्टियों के रवैये को जानबूझकर की गई अवज्ञा बताया और 28 नवंबर को दोबारा पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया. इसके बाद 28 नवंबर की शाम 5 बजे अदालत द्वारा नियुक्त रिसीवर की मौजूदगी और सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा के बीच दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया. इस वास्तविक सुरक्षा तैनाती की आड़ में मणिपुर से जुड़ा पुराना वीडियो गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?
-भारत एक्सप्रेस
Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं. सोनिया…
वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा…
Bank Account Freeze Rules: RBI ने साइबर फ्रॉड और मनी म्यूल खातों पर लगाम लगाने…
Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…
गोरखपुर में गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये…