बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को पटना में हुई थी. खुले न्योते के चलते दस लाख से ज्यादा लोगों के जुटने और भीड़ के बेकाबू होने की काफी चर्चा हो रही है. इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ु से साफ करता दिख रहा है. इसे अनंत सिंह की बेटी की शादी का बताकर शेयर किया गया और कई मीडिया संस्थानों ने भी इसे इसी संदर्भ में चला दिया.
जांच में सामने आया कि यह वीडियो न तो पटना का है और न ही 25 नवंबर 2026 की शादी का. क्लिप के सातवें सेकंड पर एक बैरिकेड पर ‘पुणे सिटी ट्रैफिक पुलिस’ लिखा साफ दिखाई देता है, जिससे इसके पुणे, महाराष्ट्र से जुड़े होने का संकेत मिलता है. इसके अलावा रिवर्स इमेज सर्च के जरिए 23 नवंबर 2025 का एक एक्स (X) पोस्ट मिला और उससे जुड़े सुराग के सहारे एक इंस्टाग्राम हैंडल तक पहुंचा गया, जहां यह वीडियो 26 सितंबर को पहले ही पोस्ट किया जा चुका था.
वायरल क्लिप की एक और चौंकाने वाली बात यह है कि जमीन पर दिख रहे नोट असली नहीं हैं. पड़ताल में पाया गया कि कुछ नोटों के सीरियल नंबर में सभी शून्य (0) हैं और उन पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है.
जहां तक मीडिया रिपोर्टिंग की बात है, तो कई मीडिया संस्थानों ने यह खबर चलाई की शादी के समारोह में डांस करने वालों पर नोट उड़ाए गए. जांच में यह साफ हो गया कि पुराना और नकली नोटों वाला वीडियो गलत दावे के साथ अनंत सिंह की बेटी की शादी से जोड़ा गया.
हालांकि इस जांच से यह साफ है कि अनंत सिंह की बेटी के शादी से जोड़कर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है. वायरल वीडियो शादी से बहुत पहले की है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार उसे ध्यान से जरूर देखें.
यह भी पढ़ें: क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच
-भारत एक्सप्रेस
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…
Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…
CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…
UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…
Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…