Fact Check: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया. इस वीडियो में एक छोटा बछड़ा भूख के मारे गाय की मुर्ती को ही अपनी मां मान कर उसका दूध पीने की कोशिश करने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने भावुकता के साथ शेयर किया है.
लेकिन इस वीडियो की असल कहानी कुछ और ही है.
दरअसल, कई दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक बछड़ा गाय की मूर्ति के पास खड़ा होकर दूध पीने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है. इसी मासूमियत को देखते हुए सभी यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे है.
इतना ही नहीं, कई न्यूज वेबसाइटों ने भी इसको सच मानकर इस पर खबर भी पब्लिश की थी.
वीडियो को पहली नजर में देखने पर यह एकदम सच लगता है. लेकिन थोड़ा सा ही ध्यान देते ही इसमें गाय की मूर्ति का सर हिलते हुए दिखता है. इससे वीडियो के एआई द्वारा निर्मित करने पर संदेह उठता है.
वहीं, इसी शक को यकीन में बदलने के लिए वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल से जांचा गया. डिटेक्शन टूल ने वीडियो के एआई द्वारा बनाए जाने की 99 फीसदी संभावना बताई.
इस जांच से यह तो साफ है कि बेशक यह वीडियो काफी भावुक है लेकिन असली नहीं है. असल में इसे एआई की मदद से बनाया गया है, जिसे लोगों ने सच मान लिया. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो को असल बताते हुए शेयर करने से पहले एक बार जरूर सोचें.
यह भी पढ़ें: क्या ‘BRICS सम्मेलन के खाना खाकर बीमार पड़े दुनिया के दिग्गज नेता? MEA ने बताया सच
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…