Fact Check: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर काली पूजा के दौरान श्यामा पूजा का आयोजन किया. इस अवसर पर उनका भोग बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि सीएम बिना आग जलाए भोग बना रही हैं. लेकिन Bharat Express की फैक्ट-चेक टीम ने इस वायरल वीडियो को गलत पाया और यह स्पष्ट किया कि वीडियो AI जनरेटेड है.
वीडियो लगभग छह सेकेंड लंबा है, लेकिन इसे ध्यान से देखने पर कई विसंगतियां सामने आईं. वीडियो की शुरुआत में बर्तन भरे हुए भोग के साथ दिख रहा है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो चलता है, बर्तन आधा खाली नजर आता है. ये असंगतताएं बताती हैं कि वीडियो में वास्तविकता नहीं है.
कुछ मीडिया आउटलेट्स और All India Trinamool Congress के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो के विपरीत असली फुटेज और तस्वीरें उपलब्ध हैं. इन वीडियो और तस्वीरों में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि ममता बनर्जी के घर की चूल्हे की आग जली हुई थी और उन्होंने भोग तैयार किया.
खासतौर पर वायरल वीडियो का पहला फ्रेम TMC के फेसबुक अलबम की एक फोटो से मेल खाता है. इसका मतलब है कि वायरल वीडियो इसी फोटो से AI तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया.
ये भी पढ़ें- खरगे का वायरल वीडियो का क्या है सच्चाई, मोदी-शाह के बयान में जोड़ दिए राहुल-तेजस्वी के नाम
हमने वायरल वीडियो की जांच AI वेरिफिकेशन टूल्स जैसे Hive Moderation से भी की, जिससे यह पुष्टि हुई कि यह वीडियो कंप्यूटर जनित है और वास्तविक नहीं. सोशल मीडिया पर जो दावा किया गया कि ममता बनर्जी बिना आग के भोग बना रही हैं, वह पूरी तरह फेक और भ्रामक है. असल में, मुख्यमंत्री ने अपने घर पर भोग बनाने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…