फैक्ट चेक

Fact Check: क्या नीतीश कुमार ने भाजपा-आरएसएस पर बोला हमला? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, आप भी जान लीजिए

Fact Check: बिहार में विधासभा चुनाव नदीक है और राजनीतिक हलचल तेजहो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उस वीडियो में वो बीजेपी और RSS पर स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका को लेकर तीखे सवाल उठा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल का है और एनडीए गठबंधन में दरार की ओर इशारा करता है.

जांच में क्या हुआ खुलासा?

भारत एक्सप्रेस की टीम ने जब दावे की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली. वीडियो को गुगल रिवर्स इमेज के जरिए जांचा गया और पाया गया कि यह क्लिप 24 अगस्त 2022 की है. उस दिन बिहार विधानसभा टीवी पर एक लाइव स्ट्रीम हुआ था. जिसमें नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत से पहले यह भाषण दिया था. उस समय JDU ने NDA से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ नई सरकार बनाई थी.

वीडियो में क्या है?

इस वीडियों में नीतीश कुमार ने RSS और बीजेपी से आजादी की लड़ाई में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा था कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उन्होंने RSS की भूमिका पर सवाल किया था कि क्या उन्होंने राष्ट्र के लिए कुछ किया? यह बयान उस समय आया था जब बीजेपी ने उनके भाषण के दौरान सदन से वॉकआउट किया था.

वीडियो वायरल कर फैलाया जा रहा भ्रम

इस वीडियो को अब 2025 में फिर से शेयर कर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी पर हमला बोला है. बजकि सच्चाई यह है कि यह बयान 2022 का है और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों में दिया गया था.

इसे भी पढ़ें- Bihar News: तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, कहा- फोटो वायरल कर राजनीति खत्म करने की रची गई साजिश, जनशक्ति जनता दल पार्टी का किया ऐलान

पड़ताल का निष्कर्ष

वायरल हो रहा वीडियो पुराना है. इसे हालिया बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दाव किए जा रहे हैं. चुनावी माहौल में ऐसे दावों से सावधान रहना जरूरी है. फैक्ट चेक के बाद यह दावा गलत साबित हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

16 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

38 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

38 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

49 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago