बिजनेस

GST सुधारों पर सकारात्मक चर्चा के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, स्मॉलकैप और मिडकैप भी बढ़े

Indian Stock Market: आगामी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों को लेकर बाजार में उत्साह के बीच, मंगलवार को भारतीय बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ हरे निशान में शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 195.01 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 81,468 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 46.30 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 24,923 पर पहुंच गया.

स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी

ब्रॉडकैप इंडेक्स में भी खरीदारी देखी गई. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.11 प्रतिशत बढ़ा.

टॉप गेनर और लूजर्स

निफ्टी में भारती एयरटेल 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जिसके बाद हीरो मोटोकॉर्प और एनटीपीसी का स्थान रहा. वहीं, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और हिंडाल्को टॉप लूजर्स रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बीते कारोबारी दिन सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के बाद निफ्टी ऑटो 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया. निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.71 प्रतिशत का उछाल आया. ज्यादातर सूचकांकों में 0.60 प्रतिशत तक की मामूली बढ़त दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट में आ गए अच्छे दिन! सेसेक्स ने लगाई 1,056 अंकों की लंबी छलांग, इन कंपनियों के शेयर उछले

वैज्ञानिकों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “व्हाइट हाउस में हुई बातचीत से संकेत मिलता है कि ‘युद्ध समाप्त होने की उचित संभावना’ है, जिसके परिणामस्वरूप भारत पर द्वितीयक शुल्क समाप्त हो सकते हैं. यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक साबित हो सकता है.”

उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल को देखते हुए ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. इस बीच, जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने मार्केट सेंटीमेंट में काफी सुधार किया है.

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल

सुबह के सत्र में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. चीन का शंघाई सूचकांक 0.34 प्रतिशत, चीन का शेनझेन सूचकांक 0.34 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक (एचएसआई) 0.02 प्रतिशत बढ़ा. जापान का निक्केई 0.14 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 प्रतिशत गिरा. अमेरिकी बाजारों में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए) ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट, नैस्डैक ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त और एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करवाई.

विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार चार सत्रों के बाद शुद्ध खरीदार बनकर 550.85 करोड़ रुपए मूल्य के भारतीय शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,103.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

35 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

52 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago