saudi arabia
सोशल मीडिया पर सऊदी अरब से संबंधित एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ये दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.
सोशल मीडिया के इस पोस्ट की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों पर किसी भी तरह के प्रतिबंध की रिपोर्ट को गलत बताया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि सऊदी अरब ने कोई भी नया प्रतिबंध भारतीयों पर नहीं लगाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि सऊदी सरकार ने इस मामले में कोई भी अधिसूचना जारी नहीं किया है. परंपरा के अनुसार हज के सीजन के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है. जिसको व्यवस्थित करने के लिए सऊदी सरकार कुछ समय के लिए वीजा पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा देती है. जो हज के खत्म होते ही हटा लिया जाता है.
सऊदी अरब पिछले कई सालों से सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सही ठंग से चलाने के लिए इस तरह के प्रतिबंध लगा रहा है. इस साल ये प्रतिबंध 30 जून तक लागू रहेंगे.
हज इस्लाम के पांच मुख्य स्तंभों में से एक है, जिसे हर मुसलमान के लिए जीवन में एक बार निभाना धार्मिक कर्तव्य माना जाता है. यह एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव होता है, जिसमें श्रद्धालु अल्लाह से अपने पापों की माफी मांगते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. हालांकि इस वर्ष, बढ़ती महंगाई, आर्थिक तंगी, भीषण गर्मी और सख्त नियमों के चलते कई लोग हज यात्रा पर नहीं जा सके.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…