फैक्ट चेक

क्या 2035 तक देश की 87% आबादी को हो जाएगा कैंसर? जानिए WHO के दूध में मिलावट वाले वायरल दावे की सच्चाई!

Fact Check: आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी खबर पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक मैसेज आग की तरह फैल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सरकार को चेतावनी दी है. इस वायरल दावे के मुताबिक अगर दूध और उससे बनी चीजों में मिलावट ऐसे ही चलती रही तो साल 2035 तक देश की 87 फीसदी आबादी को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी अपनी चपेट में ले लेगी. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है या आपने इसे सोशल मीडिया पर देखा है तो घबराइए बिल्कुल नहीं. यह दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है.

क्या है सच्चाई?

जब इस वायरल दावे की सच्चाई की जांच की गई तो सामने आया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से ऐसा कोई भी आधिकारिक बयान या एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. यह सिर्फ लोगों के मन में डर पैदा करने और सनसनी फैलाने के लिए फैलाई जा रही अफवाह है. मिलावट समाज में एक गंभीर समस्या जरूर है लेकिन कैंसर के इस डरावने आंकड़े का WHO से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.

झूठी खबरों से ऐसे बचें

आज के समय में व्हाट्सएप और फेसबुक जैसी जगहों पर बिना सोचे-समझे किसी भी मैसेज को आगे बढ़ा देना बहुत आम हो गया है. लेकिन याद रखिए इस तरह की झूठी और भ्रामक जानकारियां समाज में सिर्फ और सिर्फ पैनिक यानी डर का माहौल पैदा करती हैं. किसी भी खबर या सनसनीखेज दावे को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई परखना बेहद जरूरी है. हमेशा प्रामाणिक और भरोसेमंद न्यूज सोर्स से ही जानकारी की पुष्टि करें.

ये भी पढ़ें- मेरठ में कांवड़ियों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा? जानिए क्या है वायरल VIDEO की पूरी सच्चाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

44 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago