फैक्ट चेक

Fact Check: ‘हमें हराने के लिए कोई माई का लाल…’ जानें खेसारी के वायरल वीडियो का सच

बिहार चुनाव अब खत्म हो चुके है, जिसमें एनडीए ने अपनी प्रचंड जीत हासिल की. छपरा सीट से लड़ने वाले भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल को हार का स्वाद चखना पड़ा. वहीं, चुनाव के रुझानों के बाद से इनका एक वीडियो, जो बिहार चुनाव का ही है, तेजी से वायरल हो गया. वीडियो के देख के लोग उन्हें अंहकारी बताकर तंज कस रहे है. आइए जानते है खेसारी का कौन सा वीडियो हुआ वायरल और क्या है उसकी हकीकत?

क्या है वायरल वीडियो का दावा

दरअसल, बिहार चुनाव से जुड़ा खेसारी लाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. हम ब्रह्मा की लिखी हुई लकीर को भी मिटा सकते हैं.

अब इस वीडियो को शेयर कर यूजर उन्हें घमंडी बता रहे है. एक यूजर ने फेसबुक पर उनके इस वीडियो को शेयर कर तंज कसते हुए लिखा कि, ब्रह्मा जी ने इनकी चुनौती को हार में बदल दिया इसलिए कहते मन में घमंड और होठों पर लगाम रखना चाहिए.

क्या है सच्चाई?

इस वीडियो के तेजी से वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की. जांच में हमने सबसे पहले किफ्रेम को रिवर्स सर्च किया, जिसमें हमें इस वीडियो का मिलता-जुलता वर्जन मिला. दरअसल, ये बिहार के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र का है, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी.

इस जानकारी के साथ हमें दोबारा सर्च किया तो इसका फूल वर्जन हमें दबंग स्टेज शो के नाम के फेसबुक पेज पर मिला. इसमें वो जनता को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘हमारे दिनेश भईया एक बात कहे थे चुनाव में, कि हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. हम ब्रह्मा की लिखी हुई लकीर को भी मिटा सकते हैं. एक और नारा लगा था, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे. अरे यार, तुम्हारी इतनी औकात हो गई कि तुम राम को लाओगे?’

जांच में मिले इस पूरे वीडियो से इस बात की पुष्टि हो गई की, ये बात खेसारी ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के लिए कहा था, न कि खुद के लिए. अब उनके इस वीडियो को कट और एडिट कर वायरल किया जा रहा है.

आपको बतादें कि निरहुआ ने ये बयान 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक टीवी इंटरव्यू में कही थी. इस बयान से उस समय वो सुर्खियों में भी रहे.

निष्कर्ष

इन तथ्यों और वीडियो के फुल वर्जन से ये बात साफ है कि खेसारी का वायरल वीडियो वाला बयान निरहुआ के लिए था, न कि वो अपने लिए कह रहे थे.

ये भी पढ़ें: Fact Check: धीरेंद्र शास्त्री की एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, क्या है वीडियो के पीछे की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago