सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि इंडिया पोस्ट या India Post पेमेंट्स बैंक की ओर से ग्राहकों को उनके खाते को ब्लॉक करने की धमकी देने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि यदि ग्राहक का पैन कार्ड अपडेट नहीं है तो उसका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा.
इन वायरल दावों का भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने खंडन किया है. पीआईबी ने कहा है कि ये बातें पूरी तरह से फर्जी हैं. पीआईबी फैक्ट चेक ने 24 जून 2025 को एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की, जिसमें एक संदेश दिखाया गया है जो ग्राहकों से उनके पैन कार्ड को तुरंत अपडेट करने और एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने को कहता है.
इंटरनेट पर कई संदेश में ये दावा किया गया कि ग्राहकों का खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा, लेकिन पीआईबी ने स्पष्ट किया कि इंडिया पोस्ट कभी भी इस तरह के संदेश नहीं भेजती. आप यहां देख सकते हैं कि एक फर्जी संदेश में एक लिंक दिया गया है, जो ग्राहकों की व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए बनाया गया लगता है.
पीआईबी ने इसकी पहचान करते हुए इसे “फर्जी” घोषित किया और लोगों से सावधान रहने की सलाह दी. पीआईबी ने जोर देकर कहा कि ग्राहकों को कभी भी अपनी निजी जानकारी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए, खासकर संदिग्ध लिंक के जरिए. पीआईबी ने अपने पोस्ट में फर्जी मैसेज पर “फेक” का निशान लगाकर इसकी सच्चाई को उजागर किया.
लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए पीआईबी ने सुझाव दिया कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर दें. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब डिजिटल धोखाधड़ी के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं.
पीआईबी की इस पहल से लोगों को जागरूक करने और फर्जी संदेशों से बचाने में मदद मिलेगी.
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…
France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…