प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजरायल में अपने दो दिवसीय दौरे से वापस आ चुके है. इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने खुद एयरपोर्ट पर आकर विदा किया. अब उनके इसी दो दिवसीय दौरे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो इजरायली संसद यानी नेसेट का है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के नाम का ऐलान होते ही वहां के संसद में बैठे विपक्षी सांसदों ने सदन का बहिष्कार कर दिया. लेकिन क्या ऐसा वाकई में हुआ? आइए जानते है.
दरअसल, 26 फरवरी 2026 को एक एक्स यूजर ने एक पोस्ट किया. इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के नाम का ऐलान होते ही कई लोग अपनी सीट से उठकर चले जाते है.
इस वीडियो के साथ यूजर ने ये भी लिखा, ‘इजरायल की संसद में भाषण देने के लिए जैसे ही मोदी जी का नाम पुकारा गया, विरोध में पूरा विपक्ष उठ कर बाहर चला गया! गजब बेइज्जती है यार! मोदी जी का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!! बॉयकॉट इजरायल! नेतन्याहू हाय हाय!! मुर्दाबाद मुर्दाबाद!!’
अब तक इस वीडियो को कई लोग रीपोस्ट कर चुके है.
तथ्यों की जांच करने पर पता चलता है कि विपक्षी सांसदों का विरोध पीएम मोदी के प्रति नहीं, बल्कि अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ था. बता दें कि विपक्षी नेताओं के वॉकआउट करने का मुख्य कारण एक घरेलू राजनीतिक विवाद था.
दरअसल, संसद के इस विशेष सत्र में इजरायल के हाई कोर्ट के अध्यक्ष ‘आइजैक अमित’ को आमंत्रित नहीं किया गया था. इस बात से विपक्षी पार्टियां बेहद नाराज थीं. उनका आरोप था कि बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार देश की न्यायिक प्रणाली और उनके शीर्ष न्यायाधीशों का सम्मान नहीं कर रही है.
इसी विरोध को दर्ज कराने के लिए विपक्ष ने स्पीकर आमिर ओहाना और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषणों के दौरान सदन से बाहर रहने का फैसला किया था.
जैसे ही नेतन्याहू का संबोधन समाप्त हुआ और पीएम मोदी का भाषण शुरू होने वाला था, विपक्षी नेता, जिनमें यायर लैपिड भी शामिल थे, वापस हॉल में लौट आए. इतना ही नहीं, विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने खुद पीएम मोदी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया और उनका स्वागत किया.
इस मौके पर लैपिड ने स्पष्ट तौर पर कहा, “प्रधानमंत्री जी, मैं आपका एक मिनट लेना चाहूंगा ताकि आपको भरोसा दिला सकूं कि आज जो कुछ भी हुआ (सदन में), उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है.” उन्होंने आगे ये भी कहा कि पूरा इजरायल पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत के साथ उनकी दोस्ती की कद्र करता है.
इस जांच से ये साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा झूठा और भ्रामक है. इसलिए किसी भी वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि किसी आधिकारिक न्यूज साइट से जरूर करें. जब तक कोई आधिकारिक या विश्वसनीय सोर्स से पुष्टि न हो जाए तब तक ऐसे दावों को शेयर करने से बचें.
ये भी पढ़ें: क्या सच में पश्चिम बंगाल में BSF कमांडर के घर से बरामद किए 96 करोड़ की नकदी, जानें वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…