फैक्ट चेक

बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की जगह बनेगा राम मंदिर, जानें सीएम योगी के वायरल बयान का सच

सोशल मीडिया पर केवल इंफ्लुएंसर के ही वीडियो नहीं बल्कि राजनेताओं के भी वीडियो वायरल होते है. इसी बीच कई दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडिया से दावा किया जा रहा है कि CM Yogi पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद को तोड़कर वहां राम मंदिर बनाने की घोषणा की है. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो और पोस्ट का सच दावे से अलग ही है. आइए जानते है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोसल मीडिया पर एक यूजर ने वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर किया . वीडियो को साथ उसने केप्शन में लिखा कि ‘योगी का फैसला बंगाल में बन रही मस्जिद, बाबरी मस्जिद की जगह पर बनेगा राम मंदिर.’

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने 10 दिसंबर, 2025 को शेयर किया था.

क्या है सच?

दावे की पुष्टि के लिए हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पढ़ताल शुरू की. टीम ने इससे जुडे कीवर्ड्स को गूगल पर खोजा लेकिन इससे जुड़ी कोई भी खबर नहीं मिली. इसके साथ ही हमने कई प्रमुक समाचार साइटों पर इससे जुड़ी खबर की खोज की लेकिन इसे सत्यापित करने वाली कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली.

जांच के दौरान ये बात सामने आई की मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद का शिलान्यास किया था.

इसके जवाब में उसी दिन बहरामपुर में भाजपा नेता ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन किया था. इसके अलावा कोलकाता के साल्टलेक में भी एक अन्य भाजपा नेता ने अयोध्या के राम मंदिर जैसा मंदिर बनाने की योजना का एलान किया, और इसके पोस्टर भी कई जगह लगाए गए.

एक प्रतिष्ठित समाचार ओर्गनाइजेसन के अनुसार, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि बाबर के नाम का कोई ढांचा रहित नहीं रहेगा. हालांकि, यह बयान किसी भी तरह बंगाल में राम मंदिर बनाने के योगी आदित्यनाथ के कथित आदेश का समर्थन नहीं करता.

वहीं, यूपी भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने भी इस वायरल दावे को लेकर ये साफ किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनाने को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया.

इस जांच से ये बात साफ है कि सीएम योगी ने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है. वहीं, ऐसा माना जा सकता है कि वायरल पोस्ट को शेयर करने वाला यूजर किसी राजनीतिक या वैचारिक दृष्टिकोण से प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मरती हुई कांग्रेस को बचाना मुसलमानों का कर्तव्य, मल्लिकार्जुन खरगे का बयान हुआ वायरल, जानें सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago