सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब कौन वायरल हो जाएं किसी को पता नहीं चलता है. इसपर न केवल कोई इंफ्लूएंसर बल्कि राजनेताओं के भी वीडियो या उनके बयान वायरल होते रहते है. इसी बीच एक और बयान वायरल हो रहा है, जो नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का है. पोस्ट से ये दावा किया जा रहा है कि खरगे ने कहा है, ‘मरती हुई कांग्रेस को बचाना मुसलमानों का परम कर्तव्य है, क्योंकि कांग्रेस उन्हीं की चिंता में मरी जा रही है.’ लेकिन इस पोस्ट की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है हकीकत.
क्या है वायरल दावा?
दरअसल, फेसबुक के एक यूजर ने एक बयान के साथ कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट से ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है, ‘मरती हुई कांग्रेस को बचाना मुसलमानों का परम कर्तव्य है क्योंकि कांग्रेस उन्हीं की चिंता में मरी जा रही है’.

बता दें कि इसे 9 दिसंबर को को पोस्ट किया गया था और अब इसे अन्य यूजर भी इसी दावे के साथ शेयर कर रहे है.
पर क्या है पोस्ट की सच्चाई?
हमारी भारत एक्सप्रेस की टीम ने इस बयान की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू की. सबसे पहले हमने कीवर्ड के जरिए गूगल ओपन सर्च टूल पर इस बयान से जुड़ी खबरें खोजीं. सर्च में हमें कोई भी ऐसी प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिससे इसके सच होने की पुष्टि हो सके. इसके बाद संसद में खरगे के हालिया भाषणों को देखा गया, जिसमें हमें 9 दिसंबर 2025 को संसद के शीतकालीन सत्र का एक वीडियो मिला. इस सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यसभा में हुई चर्चा में मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना वक्तव्य रखा था.
उनके पूरे भाषण को देखने पर ये साफ हुआ कि उन्होंने मुसलमानों को लेकर वैसा कोई बयान नहीं दिया, जैसा वायरल पोस्ट में दावा किया गया है.
इस जांच से ये साफ हो गया है कि वायरल दावा भ्रामक और झूठा है.
ये भी पढ़ें: ओम बिरला का दावा! आर्थिक सहायता स्वावलंब योजना के तहत 12 हजार रुपये की सहायता, जाने वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
