सोशल मीडिया की दुनिया में किसी भी वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल होने में देर नहीं लगती. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग तालियां बजाते हुए बेहद जोश के साथ ‘फ्री-फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह इजरायल की संसद का हालिया वीडियो है, जहां बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिद्वंदी को सरकार बनाने का मौका मिलने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों के हौसले बुलंद हो गए हैं. लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
जांच करने पर पता चला कि इस वीडियो का दूर-दूर तक इजरायल या वहां की संसद से कोई लेना-देना नहीं है. असल में यह वीडियो ब्रिटेन यानी इंग्लैंड का है. वीडियो में जो लोग ‘फ्री-फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाते दिख रहे हैं, वे दरअसल इंग्लैंड के ‘बर्मिंघम सिटी काउंसिल’ के पार्षद हैं.
दरअसल, बर्मिंघम सिटी काउंसिल की बैठक में इजरायल से जुड़ी कंपनियों में निवेश न करने से जुड़ा एक प्रस्ताव पेश किया गया था. अधिकांश पार्षदों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जिसके बाद यह पास हो गया. इसी खुशी में पार्षदों ने हॉल के अंदर ‘फ्री-फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाने शुरू कर दिए थे. चर्चा के दौरान वहां गाजा में मारे गए बच्चों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई थीं. रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव को स्वतंत्र काउंसलर नौशीन खालिद और जमील खान लेकर आए थे.
इस घटना के बाद से वहां की स्थानीय राजनीति में भी बहस छिड़ गई है. आलोचकों और विपक्षी नेताओं का कहना है कि काउंसिल का काम बर्मिंघम शहर की व्यवस्था संभालना है, न कि ब्रिटेन की विदेश नीति तय करना. खासकर तब जब शहर में साफ-सफाई और अन्य प्रशासनिक मुद्दों को लेकर जनता परेशान है.
इस जांच से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर इजरायल की संसद के नाम पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है. वीडियो ब्रिटेन के बर्मिंघम का है, जिसे गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है. इसलिए किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें: रामायण के सेट से लीक हुआ सनी देओल का हनुमान लुक? जानें क्या है सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…
Ekadashi Vrat Significance: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को समर्पित…
Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. हर महीने दो बार आने…
Shruti Haasan Haunted House Story: साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने मुंबई स्थित घर में…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के मकान पर चल रहे…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सागर शर्मा और…