सोशल मीडिया पर अक्सर लोग कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं. हर कोई अपने पसंदीदा राजनेता या राजनीतिक पार्टी से जुड़ें अच्छे कामों दिखाते और प्रचार करते है. इस बीच ठीक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें जल शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट से ये दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप अयोध्या ध्वजारोहण (Ayodhya Flag Hoisting Ceremony) में शामिल हुए. लेकिन वायरल पोस्ट की फोटो की सच्चाई कुछ और ही निकली. आइए जानते है फोटो का पूरा सच.
दरअसल, 25 नवंबर 2025 को एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट करते हुए दावा किया कि तेज प्रताप यादव अयोध्या (Ayodhya) ध्वजारोहण के समारोह में शामिल हुए.
पोस्ट में तेज प्रताप की फोटो भी है, जिसमें वो मंदिर के सामने पोज देते हुए दिखाया गया है. अब इस पोस्ट को देख कई अन्य लोगों ने भी इस फोटो को शेयर करना शुरू कर दिया है.
इस तस्वीर के वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी जांच करना शुरू की. सबसे पहले इस इमेज को गूगल रिवर्स सर्च टूल से चेक किया गया. इसमें टीम को एक न्यूज ऑर्गनाइजेशन की 24 नवंबर 2025 रिपोर्ट मिली, जिसमें ठीक इसी पोज के साथ तेज प्रताप की फोटो थी. लेकिन उस तस्वीर में राम मंदिर की जगह पर उनके समर्थकों की भीड़ दिखाई दे रही थी.
रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर उस रैली की है जिसमें तेज प्रताप यादव ने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनने पर तंज कसा था.
इससे ये बात तो साफ हो गई कि फोटो का बैकग्राउंड बदला गया है.
टीम ने इस जांच को आगे बढ़ाया तो उन्हें तेज प्रताप के एक्य हैंडल पर यहीं तस्वीर देखने को मिली, जिसे 19 सितंबर को पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट में तेज प्रताप ने बख्तियारपुर विधानसभा में आयोजित जन संवाद यात्रा का जिक्र किया था. उन्होंने लिखा था कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबी से परेशान है, और वर्तमान सरकार इससे निपटने में नाकाम रही है.
साथ ही हमने राम मंदिर ध्वजारोहण से जुड़े पोस्ट, तस्वीरें खोजने की कोशिश की. लेकिन इंटरनेट पर इससे जुड़ी कोई भी विश्वसनीय सोर्स की रिपोर्ट नहीं मिली.
इन सभी से इस बात की पुष्टि होती है कि वायरल हो रही तेज प्रताप की इस तस्वीर में बैकग्राउंड को बदला गया है.
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी से Operation Sindoor में हुए सैन्य नुकसान पर किए तीखे सवाल, जाने क्या है सच?
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…