देश

पीएम मोदी के निमंत्रण पर पुतिन 4-5 दिसंबर को आएंगे भारत, रणनीतिक समझौते की उम्मीद

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर हो रहा है और इसे बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान तेल खरीद, रक्षा सहयोग और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

पुतिन का दौरा खास क्यों है?

पुतिन की इस यात्रा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते इस समय संवेदनशील दौर में हैं. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर टैरिफ लगाया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार बयान दे चुके हैं कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए. इसके बावजूद भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है. ऐसे में पुतिन का भारत दौरा रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

इस यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में डिनर देंगी. द्विपक्षीय बातचीत में ऊर्जा, रक्षा और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर रहेगा.

विदेश मंत्री गए थे रूस

हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस गए थे. उस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि पुतिन जल्द भारत यात्रा करेंगे. जयशंकर की यात्रा के कुछ ही दिनों बाद अब पुतिन भारत आ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-“मेरी मौत की जिम्मेदारी जनरल आसिम मुनीर…”, इमरान खान ने ऐसा क्यों बोला था, अब क्यों हो रहा है वायरल?

पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी भी दो बार रूस गए थे. जुलाई 2024 में उन्होंने दो दिन का दौरा किया था और अक्टूबर में BRICS समिट में शामिल होने के लिए रूस पहुंचे थे. उसी दौरान मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था. अब पुतिन का यह दौरा भारत-रूस संबंधों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago