उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक अहम अलर्ट सामने आया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नागरिक पुलिस में पुरुष और महिला सब-इंस्पेक्टर के कुल 3,212 पदों का अधियाचन भेजने का दावा किया गया था. लेकिन इस वायरल पत्र की हकीकत पूरी तरह झूठी निकली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आधिकारिक तौर पर इस लेटर का खंडन करते हुए इसे फर्जी और मनगढ़ंत बताया है.
सोशल मीडिया और विभिन्न ग्रुप्स में घूम रहे इस संदिग्ध पत्र में 3,212 पदों का कैटेगरी-वाइज ब्योरा दिखाते हुए भर्ती से जुड़ी अधियाचन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए भर्ती बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल के जरिए स्थिति साफ की है. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि वायरल हो रहा पत्र भ्रामक, मनगढ़ंत और पूरी तरह असत्य है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किये जा रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त होने सम्बन्धी पत्र भ्रामक, कूटरचित व पूर्णतः असत्य है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उक्त कूट रचित पत्र का खंडन करता है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें ।
किसी भी प्रकार की प्रामाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow तथा बोर्ड के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @upprpb का ही अवलोकन करें ।-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
@aastha11st81
@GauravR84686106— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) November 19, 2026
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि किसी भी भर्ती से जुड़ी सही और पुष्ट जानकारी के लिए वे केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in और बोर्ड के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ऐसे फर्जी नोटिस और वायरल दावे अक्सर भ्रम और तनाव पैदा करते हैं. टेलीग्राम चैनलों, व्हाट्सएप ग्रुप्स या अनजान सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आने वाले किसी भी पीडीएफ या पत्र पर आंख मूंदकर यकीन न करें. कई बार फर्जी सूचनाओं के साथ संदिग्ध लिंक भी साझा किए जाते हैं, इसलिए अपनी निजी जानकारी और आवेदन से जुड़े विवरण को लेकर भी सतर्क रहें.
अभ्यर्थियों के लिए सबसे बेहतर यही है कि वे वायरल खबरों के पीछे भागने के बजाय अपने सिलेबस, सामान्य ज्ञान, संविधान/मूल विधि, रीजनिंग और संख्यात्मक योग्यता की नियमित तैयारी जारी रखें और ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ही जांचें.
यह भी पढ़ें: क्या बिल और चिकन के विवाद पर RSS कार्यकर्ताओं ने बंगाल के रेस्तरां में की तो़डफोड़? जानिए वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…
Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…
Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…
मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…
S Jaishankar Japan Visit: टोक्यो में भारत-जापान 2+2 संवाद के बाद एस. जयशंकर ने कहा…