फैक्ट चेक

भोपाल में ब्लास्ट साजिश रचने वाले युवक की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, सच्चाई कुछ और

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस वाले एक युवक को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि इस युवक को भोपाल में ब्लास्ट (Blast in Bhopal) करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है. लेकिन इस वीडियो की पूरी सच्चाई किए गए दावे से अलग है. आइए जानते हैं सच.

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल, फेसबुक के एक यूजर ने 4 दिसंबर 2025 को एक वीडियो को शेयर किया. इस वीडियो के साथ उसने लिखा कि “ये है आदिल काजमी जो भोपाल में ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था. सीबीआई और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन की वजह से इसको पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है.”

अब ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है असल सच?

इतने बड़े दावे के साथ वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पुष्टि बेहद जरूरी समझी. इसलिए इसकी सच्चाई जानने के लिए टीम ने सबसे पहले वीडियो की फ्रेम-बाय-फ्रेम जांच की.  इनविड (InVID) टूल की मदद से वीडियो से कई कीफ्रेम निकाले गए और गूगल रिवर्स इमेज सर्च द्वारा इससे जुड़ी रिपोर्ट्स को खोजा गया. इसमें हमें यह वीडियो  Mango Telugu Cinema के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला, जो 22 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया था. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफ-साफ लिखा है कि यह वीडियो फिल्म ‘तप्पिंचुकोलेरु’ का एक सीन है.

बता दें कि वायरल हो रहा क्लिप फिल्म में लगभग 1 घंटा 57 मिनट के बाद देखा जा सकता है.

इसके अलावा, यह वीडियो ziyaneditzz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला, जहां बताया गया कि लोग फिल्म शूटिंग के इस सीन को असली घटना समझकर शेयर कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में दिखाई देने वाला किरदार असल में सैयद आदिल काजमी ने निभाया है, जो भोपाल के एक जाने-माने स्टंट राइडर, मॉडल और एक्टर हैं.

आदिल काजमी ने दी सफाई

जांच के दौरान आदिल काजमी के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले गए. उनकी 4 दिसंबर 2025 की इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि यह एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो है. इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

वहीं, टीम ने भोपाल ब्लास्ट साजिश से जुड़े कीवर्ड्स के साथ इंटरनेट पर खोज भी की, लेकिन ऐसी किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली.

इन सबसे यह साफ होता है कि किया जा रहा दावा झूठा और मनगढ़ंत है.

ये भी पढ़ें: खेसारी के दान की पोलपट्टी, छपरा AIIMS के लिए दान की 20 बीघा जमीन, जानें तस्वीरों की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

5 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

14 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago