पोषक तत्वों से भरपूर है यह फल
Badhar Benefits: मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. गर्मी बढ़ने के साथ पाचन कमजोर होना, त्वचा का रूखापन और बालों का झड़ना आम हो गया है। ऐसे में प्रकृति ने ऐसे कई फल दिए हैं, जो न केवल सेहत के लिए लाभदायी हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं. हम बात कर रहे हैं बड़हर की.
आयुर्वेद में बड़हर को प्रकृति का उपहार कहा जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है. यह फल विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो मौसमी बदलावों में होने वाली परेशानियों से निपटने में मदद करता है. बड़हर को कई नामों से जाना जाता है. यह पोषण से भरपूर फल विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बनाए रखने में यह सहायक होता है.
विशेषज्ञों की सलाह है कि मौसम में बदलाव के इस समय में बड़हर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद फायदेमंद है. बाजार में मौजूद यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से संभालने का बेहतरीन विकल्प है.
बिहार सरकार के वन विभाग के अनुसार, बड़हर का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे गर्मी में होने वाली कब्ज, अपच और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है. फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. विटामिन ए और सी त्वचा को निखारते हैं, रूखेपन को दूर करते हैं और गर्मी में होने वाले दाने-फुंसी से बचाव करते हैं.
यह भी पढ़ें: जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है ‘सतरंगी थाली’?
आयरन और अन्य पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने की समस्या को कम करते हैं. यही नहीं इसके पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर हैं. इसके औषधीय गुण इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिससे मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है.
बड़हर का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. सब्जी बनाकर, अचार के रूप में या सीधे फल के रूप में इसे खाया जा सकता है। कई जगहों पर इसके सूखे टुकड़ों का उपयोग मसालों में भी किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी में तरोताजा करने वाला प्रभाव देता है.
Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…
Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…
Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…
Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…