लीगल

‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ के नाम पर युवा पीढ़ी को बर्बाद होने नहीं देंगे- दिल्ली हाई कोर्ट

पोर्न को बढ़ावा देने वाले एप को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद होने की इजाजत नही दे सकती. कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा है कि ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ के नाम पर देश की पूरी युवा पीढ़ी को बर्बाद होने की छूट नहीं दी जा सकती.

हाई कोर्ट ने गूगल, एप्पल और केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि पोर्नग्राफी और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले एप्स को रोकने को लेकर कार्रवाई को लेकर एक एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करें. कोर्ट ने कहा कि गूगल और एप्पल अपने प्ले स्टोर और एप स्टोर पर ऐसे कंटेंट को रोकने की जिम्मेदारी उठानी होगी.

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग

यह याचिका रुबिका थापा ने दायर किया है. जिसमें दावा किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कई एप्लिकेशन कथित तौर पर अश्लील, भद्दी और पोर्नग्राफिक सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं. दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि इनमें से कुछ एप्लिकेशन का इस्तेमाल कथित अनैतिक तस्करी, वेश्यावृत्ति, नशीले पदार्थो के दुरुपयोग, हथियारों के अवैध व्यापार और संगठित आपराधिक गतिविधियों, जिसमें जबरन वसूली भी शामिल है, के लिए किया जा रहा है.

याचिकाकर्ता के मुताबिक कई एप्लिकेशन कथित तौर पर सोशल नेटवर्किंग और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की आड़ में काम कर रहे हैं, जबकि वे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों का कथित उल्लंघन करते हुए अश्लील सामग्री प्रदर्शित कर रहे हैं.

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इनमें से कई संस्थाए भारत के बाहर स्थित हैं और कथित तौर पर अमेरिका, तुर्की, जापान, रूस और चीन जैसे देशों में स्थित सर्वरों के जरिए काम करती है, जिससे भारतीय कानूनों को लागू करना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसों में उजड़ रही युवाओं की दुनिया, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘लेन ड्राइविंग’ का अभाव और लापरवाही पड़ रही भारी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

47 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago